{"_id":"643403f5630281d8430b5923","slug":"youth-jumps-into-ganga-from-vishwasundari-bridge-keeping-luggage-on-railing-2023-04-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: रेलिंग पर सामान रख विश्वसुंदरी पुल से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी NDRF की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: रेलिंग पर सामान रख विश्वसुंदरी पुल से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी NDRF की टीम
Mon, 10 Apr 2023 06:11 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 10 Apr 2023 06:11 PM IST
सार
वाराणसी के विश्वसुंदरी पुल की रेलिंग पर सामान रखकर एक युवक गंगा में कूद गया। बैग रखे कागज से युवक की पहचान रणजीत यादव पुत्र रामवृक्ष यादव (19) निवासी खजूर गांव जिला चंदौली के तौर पर हुई।
विज्ञापन
रंजीत यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के विश्वसुंदरी पुल की रेलिंग पर सामान रखकर एक युवक गंगा में कूद गया। सोमवार दोपहर घटी घटना के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुटी है। बैग रखे कागज से युवक की पहचान रंजीत यादव पुत्र रामवृक्ष यादव (19) निवासी खजूर गांव जिला चंदौली के तौर पर हुई। ॉ
विज्ञापन
पुलिस द्वारा मिली सूचना से रणजीत के परिजनों में कोहराम मच गया। वे रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। रमना चौकी प्रभारी कुंवर अंशुमान सिंह ने बताया कि युवक के पिता रामवृक्ष यादव ने बताया कि रंजीत घर पर ही रहा था। खेती-किसान में हाथ बंटाता था। उसने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इस बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ चर्चा ये भी है कि रंजीत के साथ ही एक किशोरी भी उसके साथ गंगा में कूदी है। फिलहाल जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीम गंगा में तलाशी अभियान चला रही है।
विज्ञापन