{"_id":"5bd72701bdec2232cd69ad3d","slug":"youth-from-jaunpur-jumped-in-front-of-train-for-suicide-tell-reason-in-suicide-note","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर के युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा जो कारण वो पढ़कर सब हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर के युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा जो कारण वो पढ़कर सब हैरान
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर/कानपुर
Updated Tue, 30 Oct 2018 07:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के निवासी अब्दुल (19) ने सोमवार को चित्रकुट में ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जान दे दी। वह इसी शहर के एक ट्रेडिंग कंपनी में प्रशिक्षु था। उसके कमरे से बरामद सुसाइड नोट के मुताबिक, प्रेमिका से शादी न हो पाने के गम में ट्रेन के आगे छलांग लगाकर खुदकुशी की। प्रेमिका भी जौनपुर जिले की निवासी है। जिसकी शादी अन्य स्थान पर तय होने से वह परेशान रहता था। मृतक के दोस्तों की शिनाख्त के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी है।
जौनपुर जिले के माधवपुर मीरागंज निवासी मुमताज का पुत्र अब्दुल (19) तीन माह पूर्व चित्रकूट में संचालित रक्षा ट्रेडि़ंग कंपनी में प्रशिक्षु था। वर्तमान में वह डिस्ट्रीब्यूटर बन गया था। वह अपने सहयोगी प्रशिक्षुओं के साथ कालूपुर गांव में किराए के मकान में रहता था।
सोमवार प्रतिदिन की तरह वह दोस्तों के साथ शौच क्रिया के लिए रेलवे लाइन की ओर निकला। दोस्त सभी इधर-उधर थे। इसी बीच एक ट्रेन उधर से गुजरी तो अचानक अब्दुल ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। जिससे उसके शरीर के कई हिस्से कटकर बिखर गए।

मौके से भाग निकले दोस्त
यह देखकर उसके सारे दोस्त डर गए कुछ तो मौके से भाग निकले। एक दोस्त रामपुर खुर्द निवासी अमित पांडेय ने पुलिस सूचना देकर ग्रामीणों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही अपर एसपी बलवंत चौधरी, कोतवाल अनिल सिंह दरोगा दयाल दास व पुष्पराज सिंह मृतक के कमरे पहुंचे और उसके दोस्तों से पूछताछ की।
उसके बाक्स की तलाशी में एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। जिससे स्पष्ट हो गया कि युवक ने प्रेमिका की शादी अन्य स्थान पर तय होने के कारण खुदकुशी की है। देर शाम को परिजनों के आने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव का अंतिम संस्कार गांव में करने के लिए ले गए हैं। इधर, गांव में अब्दुल की खुदकुशी की खबर से लोग हैरान हैं।

सुसाइड नोट में ये लिखा
जौनपुर निवासी अब्दुल के सुसाइड नोट में लिखा है कि वह अपने गांव के आसपास के एक लड़की से प्यार करता है। उसकी शादी उसके परिजनों ने कहीं और तय कर दी है। इस बात को लेकर उसने प्रेमिका के परिजनों से बातचीत की लेकिन वह तैयार नहीं हुए। इसलिए अब्दुल ने अपने परिजनों से कहा था कि प्रेमिका से शादी न हो पाई तो उनके परिवार का एक सदस्य कम हो जाएगा।
विवादों से रहा नाता
चित्रकूट के कई स्थानों पर संचालित रक्षा ट्रेडिंग कंपनी अक्सर चर्चा में रहती है। कभी यहां काम करने वाले युवक कोतवाली में ठगी की शिकायत लेकर आते हैं तो कई बार यहां से प्रेमी प्रेमिका के भागने पर उन्हें ढूंढते हुए उनके परिजन पहुंचते हैं। कंपनी के स्थानीय संचालक आत्माराम ने बताया कि अब्दुल तीन माह से यहां रहता था। वह डिस्ट्रीब्यूटर बन गया था। इस कंपनी से उसके विवाद का कोई नाता नहीं है।