{"_id":"6935e0e7aebaca17af0f1d2d","slug":"youth-festival-competitions-on-seven-topics-will-be-held-today-varanasi-news-c-192-1-svns1033-144707-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा महोत्सव : सात विषयों पर आज होंगी प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा महोत्सव : सात विषयों पर आज होंगी प्रतियोगिताएं
विज्ञापन
केबी कालेज में मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के कार्यक्रमों ं के बारे में जानक
मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने कहा कि विश्वविद्यालय के द्वितीय स्थापना दिवस पर आठ दिसंबर युवा महोत्सव, सप्तरंग 2025 का आयोजन किया गया है।
उन्होंने रविवार को केबी कॉलेज के सामुदायिक भवन में पत्रकारों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की रूपरेखा, विश्वविद्यालय निर्माण कार्य की प्रगति व उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस समय सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं।
छात्रों को परीक्षा में किसी प्रकार की समस्या न हो इसलिए यह आयोजन लोहिया तालाब स्थित डेफोडील्स पब्लिक स्कूल के प्रेक्षागृह में होगा।
इसमें विंध्याचल मंडल के तीनों जिलों से संबद्ध महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इसमें लोकनृत्य, लोकगीत, निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर पेंटिंग, रंगोली एवं मेंहदी आदि सांस्कृतिक-शैक्षणिक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम संयोजक कुलसचिव राम नारायण, सह-संयोजक प्रो. नम्रता मिश्रा, डॉ. कुलदीप पांडेय प्रमुख भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
बताया कि मुख्य अतिथि विंध्याचल मंडल आयुक्त राजेश प्रकाश रहेंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि जिला न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्र, जिलाधिकारी पवन गंगवार, पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा व उर्मिला श्रीवास्तव उपस्थित होंगे। कुलपति ने विभिन्न समितियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान केबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. गौरीशंकर द्विवेदी, प्रो. शशांक शेखर द्विवेदी, प्रो. अशोक कुमार सिंह चंदेल, प्रो. अर्चना पांडेय, प्रो. वंदना मिश्रा, प्रो. मकरंद जायसवाल, प्रो. नम्रता मिश्रा, डॉ. कुलदीप पांडेय, डॉ. प्रीति जायसवाल, डॉ. प्रतिमा भारती, डॉ. रत्नेश मिश्रा उपस्थित रहे। संयोजन डॉ. धनंजय सिंह ने किया।