{"_id":"5a02d93b4f1c1b6a678ba3ae","slug":"youth-enter-female-hostel-in-bhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू के महिला हॉस्टल में युवक के घुसने से हड़कंप, एक महीने के अंदर यह तीसरी घटना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू के महिला हॉस्टल में युवक के घुसने से हड़कंप, एक महीने के अंदर यह तीसरी घटना
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 08 Nov 2017 03:45 PM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू के कामकाजी महिला छात्रावास में एक युवक के घुसने से हड़कंप मच गया। एक कर्मचारी की नजर युवक पर पड़ी तो वह शोर मचाने लगी। कुछ देर में छात्रावास में मौजूद अधिकारी वहां पहुंच गए लेकिन तब तक युवक वहां निकला चुका था।
इसके बाद इसकी सूचना चीफ प्रॉक्टर कार्यालय को दी गई। महीने भर के अंदर महिला छात्रावासों में युवक के घुसने की यह तीसरी घटना है। इससे पहले पावगी और त्रिवेणी छात्रावास में युवक घुसे थे।
नरिया गेट के सामने बने कामकाजी महिला छात्रावास में विश्वविद्यालय में काम करने वाली महिला कर्मचारी, पैरामेडिकल स्टाफ, शोध छात्राएं और कुछ शिक्षिकाएं रहती हैं। पुख्ता सुरक्षा के दावे के बावजूद एक युवक छात्रावास के अंदर घुस गया और एक कमरे के पास तक पहुंच गया।
विज्ञापन
छात्रावास में कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने उसे देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में कई कर्मचारी और वहां रहने वाली महिलाएं आ गई। घटना की जानकारी अधिकारियों को दी गई। उधर, मामला बढ़ता देख युवक भाग निकला।
उधर, बीएचयू के जनसंपर्क अधिकारी राजेश सिंह ने महिला हास्टल में बाहरी व्यक्ति के घुसने की खबर को बेबुनियाद बताया। हा कि एक व्यक्ति चंदा मांगने के उद्देश्य से छात्रावास पहुंचा था। वह अंदर घुसा ही था कि परिचारिका और सुरक्षाकर्मी ने उसे बाहर निकाल दिया।