फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth drowned in river during immersion

विसर्जन के दौरान युवक डूबा

Fri, 11 Oct 2019 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
Youth drowned in river during immersion
जहानागंज। चक्रपानपुर और सिंहपुर बाजार के बीच स्थित मंगई नदी पुल से गुरुवार की शाम को मूर्ति विसर्जन के दौरान हाथ फंस जाने से एक युवक दुर्गा प्रतिमा के साथ नदी में गिर गया। लोगों ने उसे तलाशा लेकिन कुछ पता नहीं चला। दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह गांव के लोग पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मौके पर चंडेश्वर-खरिहानी प्रमुख मार्ग जाम कर दिया। सीओ सदर के आश्वासन पर सुबह आठ बजे से लगा जाम करीब दो घंटे बाद समाप्त हुआ। पुलिस एनडीआरएफ की टीम बुलाकर युवक की तलाश करवा रही है। अभी तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

जहानागंज थाने के कुंजी गांव निवासी संतोष कुमार (22) पुत्र शमशेर जहानागंज थाने के नरेहथा गांव में स्थित अपने ननिहाल में रहता था। उसके नाना सप्पन राम की मौत हो चुकी है। ऐसे में संतोष ही खेतीबारी आदि का काम कर रहा था। मई 2019 में उसकी शादी हुई थी। गुरुवार की शाम वह गांव के लोगों के साथ प्रतिमा विसर्जन करने गया था। जिस समय लोग पुल से प्रतिमा को नदी में विसर्जित कर रहे थे, प्रतिमा के हाथ फंस जाने से वह भी प्रतिमा के साथ नदी में गिर गया। गांव के लोग नदी में कूदकर संतोष को ढूंढने का किया लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह गांव के लोग पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुल पर चंडेश्वर-खरिहानी प्रमुख मार्ग को जाम कर दिया। चक्काजाम होने की सूचना पर सीओ सदर भागकर मौके पर पहुंचे और आश्वासन देकर करीब दो घंटे बाद जाम को समाप्त कराया। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम के जरिए संतोष का पता लगाया जा रहा है। अभी तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है। प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed