{"_id":"642d38d9424ce0ce1e003767","slug":"youth-drowned-in-ganga-after-slipping-foot-in-markandeya-mahadev-temple-brother-created-noise-search-continu-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: मार्कंडेय महादेव मंदिर में पैर फिसलने से गंगा में डूबा युवक, भाई ने मचाया शोर, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: मार्कंडेय महादेव मंदिर में पैर फिसलने से गंगा में डूबा युवक, भाई ने मचाया शोर, तलाश जारी
Wed, 05 Apr 2023 09:17 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 05 Apr 2023 09:17 PM IST
सार
मार्कंडेय महादेव मंदिर दो सगे भाई व दो दोस्तों के साथ बुधवार करीब सवा ग्यारह बजे दर्शन पूजन करने आए प्रभात विश्वकर्मा (26 वर्ष) निवासी खानपुर गाजीपुर का स्नान करते समय पैर फिसल गया। जिससे वह गंगा में डूब गया।
विज्ञापन
Varanasi: मार्कंडेय महादेव मंदिर में पैर फिसलने से गंगा में डूबा युवक, भाई ने मचाया शोर, तलाश जारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर के खानपुर से भाई व दोस्तों के साथ बुधवार को दर्शन-पूजन करने आए युवक की गंगा में डूबने से मौत हो गई। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला जा सका। गाजीपुर जिले के खानपुर का रहने वाला प्रभात विश्वकर्मा उर्फ कल्लू (26) अपने भाई और तीन दोस्तों के साथ कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन करने आया था।
विज्ञापन
दर्शन से पहले सब गंगा घाट पर स्नान करने चले गए। इसी दौरान प्रभात विश्वकर्मा का पैर फिसना और वह गहरे पानी में चला गया। प्रभात के भाई और दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
मृत युवक के बड़े भाई विष्णु रतन विश्वकर्मा की सूचना पर पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के साथ दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद किया। पुलिस ने युवक के पिता को फोन कर हादसे की जानकारी दी। हादसे की सूचना पर वह मुंबई से घर के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Varanasi: तस्वीरों में देखें कैंट रेलवे स्टेशन का प्रस्तावित डिजाइन, उत्तर रेलवे के जीएम ने किया निरीक्षण