फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: See the proposed design of Cantt Railway Station in pictures, unique glimpse of grandeur and beauty

Varanasi: तस्वीरों में देखें कैंट रेलवे स्टेशन का प्रस्तावित डिजाइन, उत्तर रेलवे के जीएम ने किया निरीक्षण

Wed, 05 Apr 2023 01:20 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 05 Apr 2023 01:20 PM IST
सार

बुधवार को कैंट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण के करने पहुंचे उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधुरी ने प्रस्तावित डिजाइन को देखा। इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिया। वहीं, उन्होंने काशी स्टेशन पर किए गए अतिक्रमण को खाली कराकर कब्जे को कहा। 

विज्ञापन
Varanasi: See the proposed design of Cantt Railway Station in pictures, unique glimpse of grandeur and beauty
कैंट रेलवे स्टेशन का प्रस्तावित डिजाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैंट रेलवे स्टेशन को विश्व स्तरीय बनाने की कवायद तेज कर दी है। बुधवार को कैंट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण के करने पहुंचे उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधुरी ने प्रस्तावित डिजाइन को देखा। इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिया। वहीं, उन्होंने काशी स्टेशन पर किए गए अतिक्रमण को खाली कराकर कब्जे को कहा। 

विज्ञापन

Varanasi: See the proposed design of Cantt Railway Station in pictures, unique glimpse of grandeur and beauty
कैंट रेलवे स्टेशन का प्रस्तावित डिजाइन - फोटो : अमर उजाला
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधुरी ने मंगलवार की देर रात वाराणसी दौरे पर आए। सुबह उन्होंने ने सुबह काशी विश्वनाथ और काल भैरव में दर्शन के बाद काशी रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण किया। स्टेशन की व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान कुछ स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को कहा कि स्थानीय प्रशासन से वार्ता कर उसे खाली कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

Varanasi: See the proposed design of Cantt Railway Station in pictures, unique glimpse of grandeur and beauty
उत्तर रेलवे के जीएम ने किया कैंट स्टेशन का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
साथ ही खाली कराए गए अतिक्रमण को बाउंड्री कराकर अपने कब्जे में लेना सुनिश्चित कराए। गंगा ब्रिज और स्टेशन के रिमॉडलिंग को लेकर चल रही प्रक्रिया की जानकारी हासिल की। पार्किंग की व्यवस्था को और ठीक करने का निर्देश दिया। इसके बाद कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचे।
विज्ञापन

Varanasi: See the proposed design of Cantt Railway Station in pictures, unique glimpse of grandeur and beauty
ऐसा होगा कैंट रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
डाक प्लेटफार्म 10-11 का निरीक्षण किए। फिर यात्री आश्रय में यात्री सुविधाओं को देखा। अंदर उमस होने पर उसे दूर करने के लिए जो व्यवस्था हो सके को सुनिश्चित कराने को कहा।
 
Varanasi: See the proposed design of Cantt Railway Station in pictures, unique glimpse of grandeur and beauty
ऐसा होगा कैंट रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
रोप वे के पहले स्टेशन स्थल को देखा और एफओबी तीन से उसे किस तरह से इंटरकनेक्ट किया जाएगा की जानकारी हासिल की।  तीन नम्बर एफओबी को जल्द से जल्द चालू करने को कहा। उन्होंने एफओबी से ही रेलवे ट्रैक नम्बर तीन पर  चल रहे कार्यों की जानकारी हासिल की।

Varanasi: See the proposed design of Cantt Railway Station in pictures, unique glimpse of grandeur and beauty
कैंट रेलवे स्टेशन का प्रस्तावित डिजाइन - फोटो : अमर उजाला
फिर कैंट स्टेशन के रिमॉडलिंग के लिए बनाए गए प्रस्तावित डिजाइन का को देखा और ट्रेनों के परिचालन और बिल्डिंग के बारे में जानकारी हासिल की, फिर स्टेशन निदेशक कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed