फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth drinking alcohol chased down and beaten to death body dumped after murder in jaunpur

UP: शराब पी रहे युवक को दौड़ा कर दो दर्जन बार घोंपा चाकू, हत्या के बाद एक किलोमीटर दूर फेंकी लाश; पहुंची पुलिस

Wed, 25 Mar 2026 06:36 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 25 Mar 2026 06:36 PM IST
सार

Jaunpur News: जौनपुर में जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की दोपहर एक युवक की हत्या कर दी गई। मामला रंजिश का बताया जा रहा है। आरोपियों ने डेढ़ किलोमीटर दूर उसकी लाश फेंकी थी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Youth drinking alcohol chased down and beaten to death body dumped after murder in jaunpur
हत्या के बाद माैके पर जुटी पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

बदले की आग में भरे लोग जमानत पर जेल से बाहर आए रोहित हत्याकांड के आरोपी आशीष उर्फ चिघड़ू चौहान (22) को देख दौड़ा कर पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आशीष को 25 बार चाकू घोंपकर मार दिया गया। इसके बाद शव को घसीटकर गांव के बाहर ले जाकर बाइक पर रखकर एक किमी दूर गेहूं के खेत में फेंक दिया गया। 

विज्ञापन


जलालपुर थानाक्षेत्र के संघईपुर गांव निवासी आशीष चौहान अपने ननिहाल मड़ियाहूं में रहता था। वह हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आया था और रोहित चौहान (21) की हत्या का आरोपी था।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधवार को तीन बजे आशीष बाइक से बंदीपुर के पास शराब ठेके के पास मौजूद था। इसी समय चार-पांच लोगों ने उसका पीछा किया। जान बचाने के लिए आशीष सिरकोनी गांव में घुसा और कई घरों में शरण लेने की कोशिश की लेकिन सहमे ग्रामीणों ने दरवाजे बंद कर दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में गांव के गुल्लू मौर्य के घर के पीछे के मड़हे में आशीष को पकड़ लिया और चाकू से ताबड़तोड़ 20-25 वार किए। मौत के बाद आरोपी शव की बांह पकड़कर 200 मीटर घसीटते हुए ले गए और फिर बाइक पर रखकर बंदीपुर रोड के किनारे गेहूं के खेत में फेंक दिया। वहां से मृतक के घर की दूरी करीब एक किलोमीटर है। 

घटना की सूचना मिलते ही सर्किल के सभी थानों की फोर्स, एसओजी और फॉरेसिंक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। थानाध्यक्ष जलालपुर गजानंद चौबे ने बताया कि हमलावरों की संख्या चार-पांच थी और उनकी पहचान कर ली गई है। गिरफ्तारियों के लिए टीमों को लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed