{"_id":"583747ff4f1c1b663a13b540","slug":"youth-dies-in-road-accident-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित मार्ग पर घुसे ट्रैक्टर ने बुझाया चिराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंधित मार्ग पर घुसे ट्रैक्टर ने बुझाया चिराग
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 25 Nov 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंसा थाना अंतर्गत भारी और मालवाहक वाहनों के लिए प्रतिबंधित रामेश्वर-पंचक्रोशी मार्ग पर बरेमा गांव स्थित दुर्गा मंदिर के समीप गुरुवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे एक ट्रैक्टर ने पांच साल के मासूम रौनक को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक आकाश की जमकर पिटाई की और ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया। फिर रामेश्वर-जंसा मार्ग पर जाम कर दिया।
वे पीड़ित परिवार को मुआवजा, ट्रैक्टर मालिक को मौके पर बुलाने के अलार्वा इंट लदा ट्रैक्टर प्रतिबंधित मार्ग पर कैसे आया, इसकी जांच कर दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे एसपी ग्रामीण आशीष तिवारी और एसडीएम राजातालाब त्रिभुवन राम ने उन्हें कार्रवाई और मुआवजे का आश्वासन दिया। तब करीब ढाई घंटे बाद शाम चार बजे ग्रामीण माने और जाम खुला।
बरेमा निवासी रामआसरे सिंह का इकलौता बेटा रौनक गांव में ही कोमल शर्मा के घर आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में अपनी मां उर्मिला के साथ गया था। दोपहर में महिलाएं मंगल गीत गाते हुए दुर्गा मंदिर पर दर्शन पूजन के लिए जा रही थीं। उनके साथ रौनक भी जा रहा था। इसी दौरान रामेश्वर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ईंट लदे ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। आननफानन में रौनक को क्षेत्र के ही एक नर्सिंगहोम में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मासूम की मौत होते ही हंसीखुशी का माहौल गम में बदल गया। ढाई घंटे बाद जब चक्काजाम समाप्त हुआ तब पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा सकी। गुस्साए ग्रामीणों का कहना था कि जब रामेश्वर-पंचक्रोशी मार्ग पर बड़े और मालवाहक वाहन प्रतिबंधित हैं तो ट्रैक्टर कैसे घुस आया। इसकी जांच की जाए और जंसा थाने के दोषी पुलिस कर्मियों पर कड़ी कार्रवाइ की जाए। एसपी ग्रामीण ने आश्वस्त किया कि जांच कराकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।