{"_id":"5e33f06a8ebc3e4b3768112f","slug":"youth-dies-in-road-accident-due-to-vehicle-collision-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः बहन की डोली उठने से पहले उठ गई इकलौते भाई की अर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः बहन की डोली उठने से पहले उठ गई इकलौते भाई की अर्थी
Fri, 31 Jan 2020 02:46 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 31 Jan 2020 02:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के अलीनगर के पास स्टेट हाईवे पर बृहस्पतिवार की रात लगभग 8:30 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 29 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक दो दिन बाद होने वाली अपनी बहन की तिलक समारोह में देने के लिए अपाचे बाइक खरीद कर जिला मुख्यालय से घर जा रहा था।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी होते ही गांव में मातम छा गया।जानकारी के अनुसार, शाहपुर निवासी वीरेंद्र विक्रम सिंह लखनऊ में किसी प्राइवेट कंपनी में बतौर इंजीनियर काम करता था।उसकी इकलौती बहन की शादी 9 फरवरी को होनी है और 2 फरवरी को तिलक का कार्यक्रम आयोजित है। बहन को देने के लिए वीरेंद्र विक्रम उर्फ गुलशन बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय गया था। वहां से अपाचे बाइक खरीद कर फिर शाम को घर के लिए चला।
विज्ञापन
जब वह चंद्र पेट्रोल पंप के निकट पहुंचा तभी पीछे से आ रहे किसी वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी जिससे गंभीर रूप से घायल होकर गुलशन सड़क पर गिर गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी कुछ ही देर में गश्त पर निकले सरायखांसी थाने के उपनिरीक्षक सुभाष यादव मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक गुलशन की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक की जेब में पड़े मोबाइल के आधार पर उसके परिवारवालों को घटना की सूचना दी। यह मनहूस सूचना मिलते ही घर में गांव में मातम छा गया।परिजन आनन-फानन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर जुटे लोगों की जुबान पर यही चर्चा थी कि गुलशन अपनी इकलौती बहन की शादी धूमधाम से करना करना चाह रहा था, लेकिन प्रकृति को कुछ और ही मंजूर था।
वह अपनी बहन को सजा-धजाकर दुल्हन के रूप में ससुराल नहीं भेज पाया और असमय ही काल के गाल में समा गया।मृतक की 3 साल की बेटी गौरी और 14 माह का एक बेटा है। उसकी शादी 6 साल पूर्व हुई थी। पत्नी अनुपमा उर्फ नेहा और मां किरन को परिवार वालों ने अभी तक यह मनहूस सूचना नहीं दी है, लेकिन गांव में मातम पसर गया है।