{"_id":"6571a55a28f04b2a1d094912","slug":"youth-dies-in-collision-with-ambulance-in-ballia-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia: एंबुलेंस की टक्कर से युवक की मौत, साथी की हालत गंभीर, दोनों बहन की शादी का कार्ड बांटकर आ रहे थे वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia: एंबुलेंस की टक्कर से युवक की मौत, साथी की हालत गंभीर, दोनों बहन की शादी का कार्ड बांटकर आ रहे थे वापस
Thu, 07 Dec 2023 04:29 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, बेल्थरारोड (बलिया)
संवाद न्यूज एजेंसी, बेल्थरारोड (बलिया)
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 07 Dec 2023 04:29 PM IST
सार
एंबुलेंस की टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों सवार सड़क पर गिर पड़े। थोड़ी देर तक छटपटाने के बाद शिवम ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में सोनौली-बलिया राजमार्ग पर करीमगंज के पास गुरुवार को सुबह तेज गति की अनियंत्रित एंबुलेंस ने बाइक सवार एक युवक को रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद लोगों के हो-हल्ला मचाने पर उसी एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।
विज्ञापन
सिकंदरपुर निवासी शिवम गुप्ता (21) पुत्र शशिकांत अपने मित्र प्रयागराज निवासी श्रीवांस गुप्ता (25) के साथ बाइक से अपनी बहन की शादी का निमंत्रण पत्र देकर राजमार्ग द्वारा बेल्थरारोड की ओर आ रहा था। करीमगंज के पास एक टेंपो को ओवरटेक कर आगे निकलने के प्रयास में एंबुलेंस ने सामने जा रही बाइक को टक्कर मार दी। एंबुलेंस की टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों सवार सड़क पर गिर पड़े। थोड़ी देर तक छटपटाने के बाद शिवम ने दम तोड़ दिया। वहीं, इसी एंबुलेंस से घायल श्रीवांस को सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने गंभीर स्थिति के चलते रेफर कर दिया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन