फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth crushed to death by DJ vehicle on Ring Road Phase 1 in varanasi angry villagers create ruckus

Varanasi: रिंग रोड फेज एक पर डीजे वाहन से कुचलकर युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा

Sun, 21 May 2023 11:37 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 21 May 2023 11:37 PM IST
सार

वाराणसी के दांदूपुर गांव में रिंग रोड फेज एक पर शिवपुर कानूडीह निवासी कल्लू राजभर (22) को डीजे वाहन ने कुचल दिया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने रिंग रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान कई वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए गए। 

विज्ञापन
Youth crushed to death by DJ vehicle on Ring Road Phase 1 in varanasi angry villagers create ruckus
घटनास्थल पर पहुंची कई थानों की पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के दांदूपुर गांव में रिंग रोड फेज एक पर शिवपुर कानूडीह निवासी कल्लू राजभर (22) को डीजे वाहन ने कुचल दिया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने रिंग रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान कई वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए गए। जानकारी मिलते ही शिवपुर समेत कई थाने पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। संदहा-हरहुआ मार्ग पर वाहनों की कतार लगी रही।

विज्ञापन


काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने रात 10 बजे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शिवपुर थाना क्षेत्र के कानूडीह निवासी कल्लू राजभर (22) रविवार रात बाइक से शहर से अपने घर लौट रहा था। दांदूपुर गांव में रिंग रोड फेज एक पर संदहा से हरहुआ की तरफ गलत दिशा से जा रहे डीजे वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन

डीजे वाहन में ग्रामीणों ने लगाई आग

सड़क पर गिरे कल्लू राजभर को कुचलते हुए चालक आगे निकल गया। मौके पर ही कल्लू की मौत हो गई। सूचना के बाद परिजन और ग्रामीण आनन-फानन घटनास्थल पर पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों ने रिंग रोड जाम कर दिया। इसी बीच डीजे वाहन रिंग रोड से उतर कर भागते हुए दिख गया। ग्रामीणों ने सरसवां चौराहे पर उसे रोक लिया और आग के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: चाची का अंतिम संस्कार कर लौट रहे युवक की हादसे में मौत, बाइक पर साथ बैठा भतीजा घायल
 

Youth crushed to death by DJ vehicle on Ring Road Phase 1 in varanasi angry villagers create ruckus
घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

वाहन चालक और डीजे बजाने वाले कर्मचारी किसी जान बचाकर भाग निकले। सड़क हादसे में युवक की मौत और हंगामे की सूचना मिलने पर शिवपुर थाने के साथ ही बड़ागांव, चौबेपुर, चोलापुर सहित आसपास के थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आक्रोशित ग्रामीणों ने छह से अधिक वाहनों के शीशे तोड़ डाले थे।

काफी समझाने बुझाने के बाद किसी तरह आक्रोशित ग्रामीणों को पुलिस ने शांत कराया। ग्रामीणों के प्रदर्शन के कारण संदहा-हरहुआ लेन पर हरहुआ रिंग रोड चौराहे तक और हरहुआ-संदहा लेन पर हरीबल्लमपुर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। कल्लू राजभर अविवाहित था। माता-पिता का इकलौता संतान था। उसकी तीन बहनें हैं। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। परिवार की पूरी जिम्मेदारी कल्लू के ही ऊपर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed