फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth commits suicide by shooting in Azamgarh, police engaged in investigation

आजमगढ़: खुद को गोली से उड़ाया, परिजनों को नहीं पता आत्महत्या की वजह, पुलिस कर रही छानबीन

Fri, 09 Jul 2021 03:26 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: हरि User Updated Fri, 09 Jul 2021 03:26 PM IST
सार

अतरौलिया क्षेत्र के अचलीपुर गांव की घटना है। बृहस्पतिवार की रात भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। देर रात लगभग सवा दस बजे उसके कमरे से गोली चलने की आवाज आई।

विज्ञापन
Youth commits suicide by shooting in Azamgarh, police engaged in investigation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आजमगढ़ में एक व्यक्ति ने तमंचे से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। घटना के पीछे की वजह नहीं पता चल रही है। मामला अतरौलिया थाना क्षेत्र के अचलीपुर गांव का है। बृहस्पतिवार की रात गोली चलने की आवाज सुनाई दी तो परिजन उसके कमरे में पहुंचे। देखा तो खून से लथपथ शव पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या की वजह की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


अचलीपुर गांव निवासी 45 वर्षीय अनिल पांडेय पुत्र रामशिला पांडेय रोज की तरह बृहस्पतिवार की रात भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। देर रात लगभग सवा दस बजे उसके कमरे से गोली चलने की आवाज आई। गोली की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य जब कमरे में पहुंचे तो अनिल को गोली लगी थी।
विज्ञापन


खून से लथपथ उसका शव कमरे में पड़ा था।परिजनों ने बताया कि जब तक उसे अस्पताल ले जाने की व्यवस्था होती तब तक उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। परिजनों की सूचना पर अतरौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अनिल पांडेय को एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। परिवार के सदस्य भी इस घटना से सदमे में हैं। किसी को घटना का कारण नहीं पता है। अनिल की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed