फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth commited suicide by jumping from Samneghat bridge varanasi police trying to identify

Varanasi News: सामनेघाट पुल से कूदकर युवक ने दी जान, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

Mon, 27 Jun 2022 01:06 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 27 Jun 2022 01:06 PM IST
सार

वाराणसी से रामनगर को जोड़ने वाले सामनेघाट पुल से सोमवार सुबह करीब 11 बजे  Sk युवक ने  गंगा में कूदकर खुदकुशी कर ली। 

विज्ञापन
Youth commited suicide by jumping from Samneghat bridge varanasi  police trying to identify
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी से रामनगर को जोड़ने वाले सामनेघाट पुल से सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक युवक ने अचानक से गंगा में कूद गया। घाट पर मौजूद मल्लाहों ने नजारा देखा तो आननफानन आनन नाव लेकर मौके पर पहुंचे और किसी तरह से युवक को गंगा से बाहर निकाला। हालांकि उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

विज्ञापन


मल्लाहों के मुताबिक, जिस जगह युवक कूदा वहां गंगा में गहराई कम थी। ऊंचाई से कूदने के कारण उसे अंदरूनी चोट लगी और शायद इसी कारण उसकी मौत हो गई। खुदकुशी करने वाला युवक कौन है, किस कारण उसने खुदकुशी की ये अभी साफ नहीं है।
विज्ञापन


कस्बा इंचार्ज दयाशंकर यादव ने बताया कि युवक की तलाशी ली गई तो ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। उसकी उम्र 30 से 32 साल के बीच की है।  जींस-टीशर्ट और स्पोर्टस शू पहना है। युवक की शिनाख्त की कोशिश जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आए दिन सामनेघाट पुल पर होती हैं इस तरह की घटनाएं

सामनेघाट से रामनगर तक बने पुल पर अक्सर आत्महत्या की घटनाएं पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुकी हैं। पुलिस और एनडीआरएफ के लोग घंटों तलाश करते रहते हैं। घटनाओं को रोकने के लिए अक्सर पुलिस दस्ता चक्रमण भी करती हैं लेकिन घटनाएं रूक नहीं रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed