फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   youth commit suicide due to police harassment at jaunpur

जौनपुर में युवक ने होटल में लगाई फांसी, पिता ने पुलिस पर लगाया आरोप

Thu, 30 Aug 2018 09:43 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Updated Thu, 30 Aug 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
youth commit suicide due to police harassment at jaunpur
- फोटो : demo
जौनपुर  कोतवाली क्षेत्र के कुत्तूपुर बाईपास स्थित होटल में बुधवार की रात एक युवक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। उसके पिता का आरोप है कि हत्या के मामले में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी जबकि उसका कोई लेना देना नहीं था। उसी डर से वह भागा फिर रहा था। अंत में उसने जान दे दी। हालांकि पुलिस ने इससे इनकार किया है।
विज्ञापन


होटल मालिक के मुताबिक कदमरसूल निवासी आशीष यादव उनके भतीजे का दोस्त था। वह बुधवार की शाम पैदल ही होटल पर आया। वह काफी परेशान था। भतीजे ने उसे चाय पिलाई। आशीष ने कहा कि उसके पास बाइक नहीं है। वह कहीं जाएगा नहीं। रात में होटल पर ही सोएगा। इस पर उसके लिए तीसरी मंजिल पर स्थित एक कमरा खुलवा दिया गया।
विज्ञापन


सुबह देर तक वह नहीं उठा तो भतीजा उसे जगाने गया पर कमरा अंदर से बंद था। कई बार आवाज देने के बाद भी कमरे से कोई जवाब नहीं मिलने से घबराए भतीजे ने 100 नंबर पर सूचना दी। बाद में नगर कोतवाली और सरायख्वाजा पुलिस ने दरवाजा तोड़वाया तो आशीष का शव रोशनदान में बंधी रस्सी के फंदे में झूल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीकाम और आईटीआई पास युवक था तनाव में?

youth commit suicide due to police harassment at jaunpur
जानकारी मिलने पर आशीष के पिता वीरेंद्र यादव वहां पहुंच गए। उन्होंने बताया कि आशीष बीकाम और आईटीआई कर चुका था। इन दिनों रोजगार की तलाश में था। 15 दिन पूर्व लाइनबाजार क्षेत्र के पीली कोठी के पास ठेकेदार रामनवल सिंह की हत्या में पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही थी। इसी भय से वह इधर-उधर भटक रहा था।

बुधवार को सुबह वह घर पर आया और अपना मोबाइल छोड़कर चला गया। उधर, लाइनबाजार एसओ ने कहा कि नवल किशोर की हत्या से आशीष का कोई लेनादेना नहीं था। लाइनबाजार पुलिस ने उसके यहां कोई दबिश नहीं दी। एसपी सिटी डा. अनिल पांडेय ने बताया कि युवक तनाव में था, जिससे फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने उसके घर पर कोई दबिश नहीं दी थी। 

सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

youth commit suicide due to police harassment at jaunpur
मौत के बाद रखा शव - फोटो : अमर उजाला
जौनपुर कोतवाली क्षेत्र के कुत्तूपुर बाईपास के पास स्थित होटल में युवक का शव पाए जाने के बाद पहुंची पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। पहले मौके पर पहुंची सरायख्वाजा थाने की पुलिस ने कहा कि होटल कोतवाली क्षेत्र में हैं। जबकि कोतवाली पुलिस ने दावा किया कि होटल सरायख्वाजा में है। काफी देर तक इस मसले पर बहस होती रही। अंत में नगर कोतवाली पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed