फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth beaten with sticks in love affair

प्रेम प्रसंग में युवक की लाठियों से पीटकर हत्या

Fri, 21 May 2021 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Youth beaten with sticks in love affair
थानाक्षेत्र के परसमनपुर उर्फ चौबेपुर गांव में बृहस्पतिवार की देर रात प्रेम प्रसंग में युवक की लाठियों से पीट कर हत्या कर शव घर में छिपा दिया गया। सूचना पर पुलिस ने शव बरामद कर लिया। मामले में शुक्रवार को युवती, उसके तीन भाइयों और पिता पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया गया। परसमनपुर गांव निवासी भीम कुमार (22) का गांव की एक युवती से प्रेम संबंध था। एक माह पूर्व वह युवती को साथ लेकर चला गया था। हालांकि दो दिन बाद ही युवती बरामद कर ली गई थी। इसके बाद थाने में पंचायत हुई। कप्तानगंज पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझा कर मामला रफा-दफा करा दिया था, लेकिन युवती के परिवार वाले भीम को सबक सिखाने के लिए मौके की ताक में थे। बृहस्पतिवार को गांव में एक युवती की शादी थी। इसमें नाच का कार्यक्रम भी था। भीम अपनी मां रमावती के साथ शादी में शामिल होने गया था। रमावती के अनुसार, दोनों देर रात घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में युवती के घर वालों ने भीम पर लाठियों से हमला कर दिया। भीम की मां ने शोर मचाया लेकिन डीजे की आवाज के कारण उनकी चीख कोई नहीं सुन सका। इस पर वह मौके पर पहुंची और लोगों को सूचना देकर वापस आई, लेकिन तब तक आरोपी भीम को उठा ले गए। रमावती ने 112 पर सूचना दी। तब पुलिस मौके पर पहुंची और रमावती के कहने पर युवती के घर गई। वहां तलाशी में भीम की लाश मिल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। भीम तीन भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था। वह रोजी-रोटी के लिए राजस्थान रहता था। वहां भी उस पर युवती के परिजनों ने चाकू से हमला कर दिया था। इसके बाद वह भाग कर घर आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed