{"_id":"60fdbbcb8ebc3e58510f1a25","slug":"youth-attacked-with-knife-in-old-enmity-at-varanasi-his-condition-critical-case-filed-against-three-people","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Mon, 26 Jul 2021 01:00 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 26 Jul 2021 01:00 AM IST
सार
कुंडरिया गांव निवासी प्रदीप सिंह का पुत्र सत्यम सिंह रात दस बजे हाथी बाजार गया था। चौखंडी स्थित पानी टंकी के पास तेंदूई गांव निवासी नवनीत सिंह उर्फ राजा, रोहन सिंह और चौखंडी निवासी शक्ति पांडेय से आमना-सामना हो गया।
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के जंसा थाना के चौखंडी पानी टंकी के पास रविवार देर रात सत्यम सिंह (26) को हमलावरों ने पुरानी रंजिश में चाकू मार घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने असलहा सटाकर जान से मारने की धमकी भी दी। घायल सत्यम को हाथी बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद के खिलाफ मारपीट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया। कुंडरिया गांव निवासी प्रदीप सिंह का पुत्र सत्यम सिंह रात दस बजे हाथी बाजार गया था। चौखंडी स्थित पानी टंकी के पास तेंदूई गांव निवासी नवनीत सिंह उर्फ राजा, रोहन सिंह और चौखंडी निवासी शक्ति पांडेय से आमना-सामना हो गया।
विज्ञापन
आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर तीन युवकों में से एक ने चाकू से सत्यम सिंह के नाम, पेट और पीठ पर कई वार किया। जाते समय युवकों ने असलहा लहराते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची जंसा थाने की पुलिस ने लहूलुहान हाल में सत्यम को अस्पताल पहुंचाया। तब तक घटना की जानकारी पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। रात में हालत गंभीर होते देख चिकित्सकों ने शहर स्थित निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस आरोपी नवनीत सिंह उर्फ राजा, रोहन सिंह और शक्ति पांडेय की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। सत्यम सिंह पर हमला करने वाले नवनीत सिंह उर्फ राजा के बारे में बताया जाता है कि वह अपराधिक प्रवृत्ति का है। छह माह पूर्व हाथी बाजार में एक चिकित्सक को गोली मारी थी। इस मामले में हत्या का प्रयास मामले में मुकदमा भी राजा के खिलाफ दर्ज था।