फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth assaulted after inquiring about hearing date at court; lawyers accused.

Varanasi News: कचहरी में तारीख पूछने पहुंचे युवक से मारपीट, अधिवक्ताओं पर आरोप

Thu, 24 Sep 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Youth assaulted after inquiring about hearing date at court; lawyers accused.
वाराणसी। मिर्जापुर शहर कोतवाली क्षेत्र के विसुंदरपुर निवासी परमिला देवी ने अधिवक्ता संजय कुमार मिश्रा, विजय यादव समेत अन्य अधिवक्ताओं पर पुत्र सुजीत कुमार पाल के साथ मारपीट का आरोप लगाया है और प्राथमिकी दर्ज कराई। परमिला देवी के अनुसार, अपर प्रधान न्यायाधीश तृतीय की अदालत में सुनीता बनाम सुजीत का मामला चल रहा है। बुधवार को मुकदमे की अगली तारीख की जानकारी लेने के लिए वह अपने पुत्र के साथ अधिवक्ता चंद्रभूषण पांडेय की चौकी पर पहुंची थीं। आरोप है कि दोपहर 1:30 से 1:50 बजे के बीच सुनीता पाल के अधिवक्ता संजय कुमार मिश्रा और उनके सहयोगी विजय यादव समेत अन्य पहुंचे और सुजीत को मिलकर पीटा। पीटने के बाद उसे जमीन पर पटक दिया गया। परमिला देवी का कहना है कि मारपीट में सुजीत के सिर, आंख और सीने में चोटें आईं और वह मौके पर ही बेहोश हो गया। चंद्रभूषण पांडेय समेत अन्य अधिवक्ताओं के पहुंचने पर बीच-बचाव किया गया।
विज्ञापन

सुजीत को ऑटो से जिला पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। कैंट थाना प्रभारी राजकिशोर पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article