{"_id":"5e3875778ebc3e4b5703b998","slug":"youth-arrested-for-prohibition-violation-varanasi-news-vns5086702128","type":"story","status":"publish","title_hn":"निषेधाज्ञा उल्लंघन में युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निषेधाज्ञा उल्लंघन में युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
शाहगंज (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के सहावे गांव से हिरासत में लिए गए युवक को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया। उस पर धारा-144 का उल्लंघन करते हुए सीएए और एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन कर माहौल बिगाड़ने का आरोप है। सूत्रों के अनुसार उसके संबंध पीएफआई से जुड़े हो सकते हैं। खुफिया इनपुट के आधार पर पुलिस ने किशोर के साथ उसे हिरासत में लिया था। किशोर को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। सीओ शाहगंज जितेंद्र दुबे ने बताया कि आरोपी की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हो रही है। इसकी जांच कराई जा रही है। अन्य संदिग्धों की भी तलाश की जा रही है जो उसके साथ मिलकर माहौल बिगाड़ने में लगे हैं।
शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सहावे गांव निवासी साजिद को पुलिस ने शनिवार की रात में घर से उठाया था। चर्चा थी कि उसके तार राष्ट्र विरोधी संगठनों से जुड़े हैं। इसे लेकर पूरे दिन अफवाहों का बाजार गर्म रहा। रविवार को दिन भर चली पूछताछ के बाद सोमवार को पुलिस ने उसका राजकीय चिकित्सालय शाहगंज में मेडिकल कराया। धारा-144 के उल्लंघन और सात-सीएलए एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। एएसपी डॉ.अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि पकड़े गए युवक साजिद पर बिना अनुमति के एनआरसी और सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर धारा 144 का उल्लंघन करते हुए माहौल बिगाड़ने का आरोप था। संबंधित धाराओं में उसे जेल भेज दिया गया है। हिरासत में लिए गए दूसरे साथी को छोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी कई अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
---