फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youngsters were furiously carrying fake pistols for YouTube videos police took them to police station in jaunpur

यूट्यूब वीडियो के लिए नकली तमंचा लेकर युवक कर रहे थे ठांय-ठांय, पुलिस ले गई थाने

Sun, 24 Jan 2021 05:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 24 Jan 2021 05:16 PM IST
विज्ञापन
Youngsters were furiously carrying fake pistols for YouTube videos police took them to police station in jaunpur
पुलिस ने बरामद की पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले में जफराबाद नाथूपुर चौराहे के पास सड़क किनारे एक-दूसरे पर तमंचा तानकर वीडियो बनाना चार युवकों को भारी पड़ गया। सूचना पाकर पहुंची जफराबाद पुलिस चारों युवकों को पकड़कर थाने ले गई। पूछताछ हुई तो पता चला कि उनका तमंचा नकली है और वह यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो बना रहे थे। राहत की सांस लेते हुए पुलिस ने चारों युवकों के परिजनों को थाने पर बुलाया। घंटों बैठाने के बाद हिदायत देकर उन्हें छोड़ा गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रविवार की दोपहर में नाथूपुर चौराहे के पास एक कार आकर रुकी। उसमें से चार युवक उतरे। दो ने अपनी कमर से पिस्टल निकाला और एक-दूसरे पर तान दिया। तुरंत बाद ठांय-ठांय की आवाज निकलने लगी।
विज्ञापन


यह देख चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। सकते में आए लोगों ने तत्काल इसकी सूचना एसओ धर्मवीर सिंह को दी। सूचना के बाद पुलिस भी वहां पहुंच गई और तत्काल चारों युवकों को हिरासत में ले लिया। उन्हें थाने लाकर पूछताछ की गई तो युवकों ने बताया कि यू ट्यूब चैनल के लिए वीडियो बना रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी पिस्टल नकली है और कार के अंदर से मोबाइल के जरिए ठांय-ठांय की आवाज निकाल रहे थे। उनका एक साथी इस वीडियो को मोबाइल कैमरे में शूट कर रहा था। सच सुनने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। चारों युवकों को अपने परिजनों को फोन कर थाने बुलाने को कहा। सार्वजनिक स्थल पर तमंचे का प्रदर्शन न करने की हिदायत देते उन्हें परिजनों की सुपुर्दगी में दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed