{"_id":"6a2dba3a1d509e8beb0bfa55","slug":"young-woman-climbs-mobile-tower-insisting-on-marrying-her-lover-high-voltage-drama-unfolds-for-hours-varanasi-news-c-20-vns1021-1429042-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा
विज्ञापन
पिंडरा। फूलपुर थाना क्षेत्र के मंगारी रामलीला मैदान में शनिवार शाम एक युवती प्रेमी से शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे समझाकर सुरक्षित नीचे उतारा।
थाना क्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय युवती शाम करीब 6 बजे रामलीला मैदान स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मैदान में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान युवती बच्चों को हाथ हिलाते हुए टावर की ओर बढ़ी और देखते ही देखते उस पर चढ़ गई। बच्चों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। टावर 8 फीट ऊंची बाउंड्रीवाल के भीतर स्थित है और उसका गेट भी बंद था।
इसके बावजूद युवती ईंट के सहारे दीवार फांदकर परिसर में पहुंच गई। उसका चप्पल बाउंड्रीवाल पर रखा मिला, जिससे लोगों को उसके भीतर जाने की जानकारी हुई। ग्रामीणों के अनुसार युवती गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध होने की बात कह रही थी और उसी से शादी कराने की मांग पर अड़ी थी। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।