UP: शादी का भरोसा देकर युवती से हैवानियत, मां का आरोप बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म; दो दिन में हुआ ये काम
Varanasi News: चौबेपुर थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की मां ने पांच युवकों पर आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। युवक और युवती में दो दिन तक कई बार फोन पर बातचीत हुई है।
विस्तार
Varanasi Crime: चौबेपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती ने युवक पर शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इन्कार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की मां का आरोप है कि बेटी अपनी सहेली के साथ मोबाइल बनवाने गई थी।
कैथी टंकी के पास आरोपी समेत पांच युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस इस एंगल से भी विवेचना कर रही है। जांच में प्रथमदृष्टया युवती और आरोपी लड़के के बीच दो साल से प्रेम की बात सामने आई। 24 और 25 फरवरी के बीच दोनों के बीच हुई बातचीत का पुलिस ने सीडीआर निकला है। पुलिस ने पीड़िता का कबीरचौरा के मंडलीय अस्पताल में मेडिकल कराया, साथ ही बयान दर्ज किया।
मुकर गया था आरोपी
पीड़िता ने तहरीर में बताया कि एक साल से प्रमोद निषाद उर्फ शिवशंकर निषाद निवासी पूरा गंगेश बलुआ चंदौली के संपर्क में थी। आरोपी ने उससे शादी का विश्वास दिलाया और इसी आधार पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती का कहना है कि जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी मुकर गया।
24 फरवरी को दोपहर 12 बजे विवाद भी हुआ। इसके बाद उसने थाने में शिकायत की। थाना प्रभारी इंद्रेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक की खोज की जा रही है। युवती की रिश्तेदारी चंदौली में है, आने जाने के दौरान दोनों के बीच प्रेम हो गया था। दोनों की कॉल हिस्ट्री निकाली गई है। पीड़िता की मां के आरोप पर घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की गई है। विवेचना की जा रही है।