फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   young men crushed by truck

ट्रक ने दो युवकों को कुचला

Fri, 30 Dec 2016 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 30 Dec 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
young men crushed by truck
प्रिंस सेंट जांस मड़ौली में कक्षा 10 का छात्र था (फाइल फोटो)।
पुलिसकर्मियों की लापरवाही और ट्रक चालकों की मनमानी के चलते बुधवार रात दो परिवारों के चिराग बुझ गए। देर रात चांदपुर चौराहे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों इकलौते पुत्र थे।  इसे लेकर 15 दिन में इस मार्ग पर चार मौतें हो गई हैं। रात में पुलिसकर्मियों की लापरवाही हद दर्जे की होती है। शाम ढलते ही यातायात पुलिसकर्मी अपने प्वाइंट से हट जाते हैं और फिर सुबह लौटते हैं। पुलिसकर्मियों की न होने पर हाईवे पर चालक मनमानी तरीके से वाहन चलाते हैं। इनके बीच से गुजरना जान पर खेलना है।
विज्ञापन



मंडुआडीह के मड़ौली निवासी प्रिंस जॉन (19) अपने मित्र अमन कुजूर (18) निवासी लंका के साथ एक शादी समारोह में भाग लेने गया था। दोनों देर रात बाइक से लौट रहे थे। चांदपुर चौराहे के पास बाइक शहर से मोहनसराय की तरफ  जा रहे ट्रक की चपेट में आ गई। दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सौ नंबर की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले गई, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक आजमगढ़ निवासी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक भी पुलिस के कब्जे में है। प्रिंस सेंट जांस मड़ौली में कक्षा 10 का छात्र था। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। उसके घर पर ताला लगा है। प्रिंस के पिता जान प्रकाश हैं। परिवार वाले अब तक नहीं पहुंचे हैं। अमन कुजूर के पिता अलबिनो कुजूर डीरेका के लेखा विभाग में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed