फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   young man suicide by hanging in varanasi

Varanasi News: युवक ने फंदे से लटककर दी जान, सूरत से कुछ दिन पहले ही घर आया था परिवार का लाडला

Tue, 02 Jan 2024 08:42 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 02 Jan 2024 08:42 PM IST
सार

घटना के समय युवक के अलावा घर में उसके दादा-दादी ही थे। युवक अपनी मां के साथ सूरत में रहता था। कुछ दिन पहले ही वह घर आया था। घटना के बाद से ही दादा-दादी का रो- रोकर बुरा हाल है।  

विज्ञापन
young man suicide by hanging in varanasi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के कपसेठी थाना क्षेत्र के बरकी गांव में मंगलवार को एक युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। कमरे में पंखे की कुंडी में रस्सी के सहारे फंदे पर लटके शव को पुलिस ने कब्जे में लिया। फॉरेंसिक टीम ने कमरे के अंदर छानबीन की। इस दौरान परिवार में चीख-पुकार मची रही।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
बरकी गांव निवासी जयशंकर तिवारी का इकलौता पुत्र श्याम तिवारी (20) सूरत में डायमंड कंपनी में नौकरी करता था। इसी कंपनी में मां बेबी देवी भी नौकरी करती हैं। श्याम कुछ दिनों पूर्व गांव आया था और मां सूरत में ही हैं। परिजनों के अनुसार दोपहर में वह गुमशुम दरवाजे पर बैठा हुआ था। दादी उर्मिला देवी ने खाना खाने के लिए कहा तो वह उठकर अपने कमरे में चला गया। 
विज्ञापन


काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो दादी और दादा राजेंद्र तिवारी ने कई बार दरवाजा खटखटाया। शंका होने पर खिड़की से अंदर देखा तो श्याम को फंदे पर लटका देख चीखने चिल्लाने लगे। मौके पर जुटे पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया। दादा और दादी ने बताया कि कुछ दिनों से किसी बात को लेकर वह परेशान चल रहा था। सूचना पर मां सूरत से गांव के लिए रवाना हो गई है। पिता ट्रक ड्राइवर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed