फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Young man suffering from depression consumes pesticide; admitted to BHU.

Varanasi News: डिप्रेशन से परेशान युवक ने कीटनाशक का सेवन किया, बीएचयू में भर्ती

Sat, 01 Aug 2026 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Young man suffering from depression consumes pesticide; admitted to BHU.
मिर्जामुराद। क्षेत्र के अरका कंशरायपुर गांव में मानसिक तनाव से परेशान अनिल कुमार बिंद (35) ने कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में युवक को बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। गांव निवासी अनिल कुमार बिंद बृहस्पतिवार की शाम ऑटो लेकर घर से निकला था। परिजनों के मुताबिक, वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से जूझ रहा है। आरोप है कि इसी दौरान उन्होंने रास्ते में कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। लालपुर चट्टी के पास एक व्यक्ति के बेसुध पड़े होने की सूचना डायल-112 पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके पर मौजूद युवक के भतीजे अशोक कुमार की मदद से एंबुलेंस से स्पताल पहुंचाया, जहां इलाज जारी है। थाना प्रभारी गोपालजी कुशवाहा ने बताया कि जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article