{"_id":"63f31f5d86b0fc3840080cc2","slug":"young-man-stabbed-himself-with-knife-in-varanasi-remained-silent-during-police-interrogation-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: सरेराह युवक ने खुद पर किए चाकू से वार, गर्दन में लगे कई टांके, पुलिस की पूछताछ में साधा मौन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: सरेराह युवक ने खुद पर किए चाकू से वार, गर्दन में लगे कई टांके, पुलिस की पूछताछ में साधा मौन
Mon, 20 Feb 2023 12:51 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 20 Feb 2023 12:51 PM IST
सार
वाराणसी के गोदौलिया क्षेत्र में एक अंजान युवक राह चलते चलते सड़क किनारे रुक गया। ठेले से चाकू उठाकर खुद की गर्दन पर कई वार किए। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ा और आननफानन अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
घायल युवक से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के गोदौलिया स्थित सम्मान होटल के पास सोमवार सुबह एक युवक ने अपने गले पर चाकू से वार कर आत्महत्या करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार एक अंजान युवक राह चलते चलते सड़क किनारे रुक गया। उसने फल के ठेले चाकू लेकर अपनी गर्दन पर वार करने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
चाकू लगने से युवक लहूलुहान हो गया और नजदीक के लोगों ने पुलिस को सूचित कर उसे मारवाड़ी अस्पताल पहुंचाया। उसके गले में कई टांके लगे। उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। पूछताछ में युवक ने मौन साध रखा है। वह कुछ नहीं बोल रहा है। किसी तरह अपना नाम प्रमोद बताया।
विज्ञापन
आत्मघाती कदम उठाने वाले युवक की उम्र 30 वर्ष से कम है। पुलिस का कहना है कि युवक के बारे में कुछ नहीं पता लग पाया है। पता लगाया जा रहा है। आशंका है कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है।
विज्ञापन