फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Young Man Sets Himself on Fire in varanasi Takes Drastic Step Following Dispute with Girlfriend

युवक ने खुद को किया आग के हवाले: प्रेमिका से विवाद के बाद उठाया खाैफनाक कदम, हालत गंभीर; जानें मामला

Sat, 30 May 2026 04:58 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 30 May 2026 04:58 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के राजापुर निवासी युवक प्रेमिका से विवाद के बाद जंसा के हरसोस गांव में अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे किशोर को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं पर पड़ताल जारी है।

विज्ञापन
Young Man Sets Himself on Fire in varanasi Takes Drastic Step Following Dispute with Girlfriend
मंडलीय अस्पताल में इलाज के दाैरान युवक। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी एक किशोर ने कथित तौर पर प्रेम प्रसंग में हुए विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे किशोर को उपचार के लिए कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राजापुर गांव निवासी अमन राजभर (17) पुत्र रामनिवास राजभर का जंसा थाना क्षेत्र के हरसोस गांव की एक युवती से प्रेम संबंध बताया जा रहा है। शुक्रवार को अमन किसी काम से हरसोस गांव गया था। इस दौरान वह अपने पट्टीदार की रिश्तेदारी वाले घर पहुंचा, जहां उसकी मुलाकात युवती से हुई।
विज्ञापन


बताया जाता है कि मुलाकात के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद बढ़ने पर अमन आवेश में आ गया। आरोप है कि उसने अपने पास मौजूद पेट्रोल अपने ऊपर डाल लिया और आग लगा ली। देखते ही देखते आग की लपटों ने उसे घेर लिया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहुंची पुलिस

Young Man Sets Himself on Fire in varanasi Takes Drastic Step Following Dispute with Girlfriend
मंडलीय अस्पताल में उपचार के दाैरान। - फोटो : संवाद

घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने तत्काल आग बुझाई और गंभीर रूप से झुलसे अमन को उपचार के लिए कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। परिजनों के मुताबिक अमन का शरीर काफी हद तक झुलस गया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

उधर, घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी सक्रिय हो गई। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों और अन्य लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा सामने आ रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। किशोर के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद दोनों गांवों में भी इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed