Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   young man returning from market Diwali night found unconscious roadside later died hospital

यूपी: दीपावली की रात मंडी से लौट रहा युवक सड़क किनारे अचेत, अस्पताल में मौत; पुलिस कर रही जांच

Tue, 10 Nov 2026 01:08 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 10 Nov 2026 01:08 PM IST
सार

कुत्तुपुर गांव निवासी 30 वर्षीय सब्जी मंडी आढ़ती सचिन मौर्य दीपावली की रात सड़क किनारे अचेत मिले। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन
young man returning from market Diwali night found unconscious roadside later died hospital
पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा। - फोटो : अमर उजाला डिजिलटल

विस्तार

दीपावली की रात घर लौट रहे सब्जी मंडी के एक आढ़ती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शीतला चौकिया धाम स्थित सब्जी मंडी में अपनी आढ़त पर दीपक जलाकर निकला 30 वर्षीय युवक करीब दो किलोमीटर दूर ककोरगहना गांव के चौरा माता मंदिर के पास सड़क किनारे अचेत अवस्था में मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से दीपावली की खुशियां मना रहे परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन


कुत्तुपुर गांव निवासी कृष्णनाथ मौर्य का पुत्र सचिन मौर्य शीतला चौकिया धाम स्थित सब्जी मंडी में आढ़त चलाता था। रविवार रात करीब आठ बजे वह अपनी आढ़त पर दीपक जलाने के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान ककोरगहना गांव निवासी राहुल सोनकर ने उसे चौरा माता मंदिर के पास सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। सचिन को इस हालत में देखकर राहुल ने तत्काल उसके परिजनों को फोन कर सूचना दी।

विज्ञापन
Trending Videos

परिजनों में मातम

जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। सचिन के भाई रवि कुमार मौर्य ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद राहुल सोनकर और स्थानीय लोगों की मदद से सचिन को घर पहुंचाया गया। वहां से परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। जिस परिवार में दीपावली की तैयारियां और खुशियां चल रही थीं, वहां अचानक मातम पसर गया। सचिन की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर परिवार और गांव के लोगों में कई सवाल हैं।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। फिलहाल युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह सामने आ सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed