फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   young man plan conspiracy to kidnap himself for Troubled by pressure of love and marriage in varanasi police recovered it in just four hours

वाराणसी: प्यार और शादी के दबाव से परेशान युवक ने रची खुद के अपहरण की साजिश, चार घंटे में पुलिस ने खोज निकाला

Fri, 23 Jul 2021 12:17 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 23 Jul 2021 12:17 AM IST
सार

युवक के अपहरण के आरोप में बृहस्पतिवार सुबह परिजन और ग्रामीणों ने हंगामा किया था। रिंग रोड पर बांस-बल्ली लगाकर चक्का जाम कर दिया था। इधर, पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि वह एक युवती से प्यार करता है लेकिन परिजन मेरी शादी कहीं और करा रहे थे। इसलिए अपहरण की कहानी रची। 

विज्ञापन
young man plan conspiracy to kidnap himself for Troubled by pressure of love and marriage in varanasi  police recovered it in just four hours
युवक प्रेम और अवसाद में आकर घर छोड़कर भाग गया था। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में सारनाथ क्षेत्र के नई बाजार में फास्टफूड दुकान चलाने वाले सथवां निवासी किशन प्रजापति को पुलिस ने महज चार घंटे में बृहस्पतिवार को खोज निकाला। एक युवती से प्रेम और परिजनों की ओर से शादी के दबाव से परेशान होकर किशन ने अपने अपहरण की साजिश रची थी।

विज्ञापन


किशन का अपहरण का आरोप लगाते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने हृदयपुर पुलिया के पास सुबह जाम लगा दिया था।  पुलिस के अनुसार किशन वाराणसी कैंट से पीडीडीयूनगर गया। वहां एक दुकान पर रात में रुका। दोपहर 12 बजे सिगरा स्थित अपने दोस्त दीपक के घर पहुंचा। दीपक की सूचना पर पुलिस ने किशन को बरामद कर लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में किशन ने कहा कि वह एक युवती से प्यार करता है लेकिन परिजन मेरी शादी कहीं और करा रहे थे। इसलिए अपहरण की कहानी रची। सथवां गांव निवासी राजबली प्रजापति का पुत्र किशन प्रजापति ( 23) नई बाजार में फास्ट फूड की दुकान चलाता है। बुधवार रात सब्जी खरीदने सिगरा स्थित चंदुआ सट्टी गया था।  परिजनों के अनुसार किशन के घर नहीं पहुंचने पर मोबाइल पर फोन किया गया तो मोबाइल बंद मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

young man plan conspiracy to kidnap himself for Troubled by pressure of love and marriage in varanasi  police recovered it in just four hours
रिंग रोड पर लगाई बांस बल्ली। - फोटो : अमर उजाला
भोर में पुलिस ने पिता राजबली को सूचना दी गई कि हृदयपुर पुलिया के पास स्कूटी मिली है। किशन का चप्पल व मोबाइल फोन स्कूटी के डिग्गी में था। सुबह ही थाने पहुंचे पिता राजबली ने अपहरण की तहरीर दी तो पुलिस गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज करने लगी।

इससे नाराज होकर परिजनों और ग्रामीणों हृदयपुर पुलिया के पास विरोध प्रदर्शन के बाद जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे एसीपी संतोष कुमार मीणा ने आश्वासन देकर जाम हटवाया। एसीपी सारनाथ संतोष कुमार मीणा ने बताया कि युवक प्रेम और अवसाद में आकर घर छोड़कर भाग गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed