{"_id":"5ec819348ebc3e9048062206","slug":"young-man-going-to-get-goods-for-preparation-of-tilak-died-in-a-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलक की तैयारी के लिए सामान लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिलक की तैयारी के लिए सामान लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
Fri, 22 May 2020 11:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 22 May 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने तिलक की तैयारी के लिए सामान खरीदने जा रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पाकर शुक्रवार को जंसा थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
वाराणसी जिले के बरनी गांव निवासी मजदूर कैलाश राम के इकलौते पुत्र दीपक कुमार राम (20) की शादी आगामी पांच जून को तेंदुई गांव में होनी थी। बीती 19 मई को दीपक का तिलक होना था। इसके मद्देनजर वह सामान खरीदने के लिए घर से सतनपुर बाजार जा रहा था। रास्ते में किसी वाहन की टक्कर से दीपक घायल हो गया तो उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की देर शाम दीपक की मौत हो गई। घटना से दीपक के घर में कोहराम मचा हुआ है। उसके पिता कैलाश और दादी कलावती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि दीपक की मां और इकलौती बहन की मौत पहले ही हो चुकी है।
विज्ञापन