{"_id":"69c36a4cb73bb59b1704b8ab","slug":"young-man-drowns-while-bathing-at-panchganga-ghat-in-varanasi-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: पंचगंगा घाट पर स्नान करते समय डूबा शख्स, कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और एनडीआरएफ ने निकाला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: पंचगंगा घाट पर स्नान करते समय डूबा शख्स, कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और एनडीआरएफ ने निकाला शव
Wed, 25 Mar 2026 10:23 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 25 Mar 2026 10:23 AM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी जिले में गंगा स्नान करते समय एक शख्स डूब गया। हादसे की सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ और पुलिस की टीम ने काफी देर तक गंगा में तलाश किया, जिसके बाद उसका शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
गंगा में डूबने से शख्स की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचगंगा घाट पर बुधवार सुबह स्नान के दौरान एक शख्स की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के रोहतास निवासी श्याम कुमार (45) के रूप में हुई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, श्याम कुमार अपने दोस्तों के साथ सुबह पंचगंगा घाट पर स्नान करने पहुंचा था। इस दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना पर कोतवाली पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से सर्च अभियान शुरू किया। काफी प्रयास के बाद एनडीआरएफ के गोताखोरों की मदद से शव पानी से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर कोतवाली दया शंकर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।