{"_id":"661f5b22d28c916eca0555ac","slug":"young-man-drowned-in-ganga-while-bathing-in-ganga-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्कंडेय महादेव के दर्शन की आस रह गई अधूरी: स्नान करते समय गंगा में डूबा युवक, मौत; मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्कंडेय महादेव के दर्शन की आस रह गई अधूरी: स्नान करते समय गंगा में डूबा युवक, मौत; मचा कोहराम
Wed, 17 Apr 2024 10:47 AM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 17 Apr 2024 10:47 AM IST
सार
Varanasi News: मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक चार भाईयों में छोटा था। वह इंटरमीडिएट का छात्र था।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चौबेपुर क्षेत्र के कैथी गांव स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर रामनवमी पर अपने दोस्तों संग आये युवक की गंगा में डुबने से मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से ढाई घंटे बाद शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
शिवपुर थाना क्षेत्र के सरसांव गांव निवासी प्रिंस विश्वकर्मा (17) पुत्र रामजतन अपने तीन दोस्तों के साथ रामनवमी पर मार्कंडेय महादेव दर्शन-पूजन के लिए सुबह साढ़े पांच बजे घर से निकला। दर्शन-पूजन से पूर्व गंगा स्नान करने के लिए मार्कंडेय महादेव घाट पहुंचा। यहां स्नान करते समय वह डुबने लगा। उसकी चीख-पुकार पर स्नान कर रहे साथियों ने घाट के बाहर आकर आवाज लगाई।
स्थानीय गोताखोरों ने गंगा में तुरंत उसकीउसकी तलाश शुरू की, लेकिन ढाई घंटे बाद उसका शव मिला। दोस्तों ने फोन पर उसके परिजनों को सूचना दी।