फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Young man drowned fishing in Ganga, friend escapes

गंगा में मछली पकड़ने गया युवक डूबा, दोस्त भागे

Sat, 15 May 2021 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Young man drowned fishing in Ganga, friend escapes
सेवापुरी। औराई थाना अंतर्गत कटका पड़ाव द्वारिकापुर घाट पर शुक्रवार सुबह दोस्तों के साथ मछली पकड़ने गया युवक गंगा में डूब गया। इस दौरान युवक को डूबता देख बाकी दोस्त मौके से भाग निकले। मल्लाह की सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

कपसेठी के मड़ैया गांव निवासी भोला पटेल का बेटा प्रमोद कुमार पटेल (40) सुबह चार दोस्तों के साथ गंगा नदी में जाल लेकर मछली पकड़ने गया था। गंगा में जाल डालने के बाद प्रमोद गहरे पानी में चला गया। प्रमोद को डूबता देख उसके साथ गए दोस्त भाग निकले। युवकों को बदहवास हाल में भागते देख मौके पर मौजूद मल्लाह अमन ने औराई पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से शव को तलाशने में जुटी हुई है। उधर, घटना की जानकारी प्रमोद के परिजनों को हुई तो वह भी भागकर घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि प्रमोद दूसरे प्रदेश में रहकर नौकरी करता था। 20 दिन पूर्व ही वह घर पर आया था। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उनका रो रोकर बुरा हाल है। वहीं, रात तक गोताखोर तलाश में जुटे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed