फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   young man died road accident in varanasi FIR against vehicle driver

रफ्तार की मार: युवक को रौंदते हुए भाग निकला वाहन, मजदूरी कर परिवार का करता था पोषण, FIR

Wed, 27 Mar 2024 09:56 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 27 Mar 2024 09:56 PM IST
सार

Varanasi News: आसपास के लोगों ने युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाई दीपक ने बताया कि बबलू की दो बेटी और एक बेटा है। वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। निधन से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
young man died road accident in varanasi FIR against vehicle driver
Road Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के सिंधौरा थाना क्षेत्र के महगांव गरथमा में बीती शाम मैजिक वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मैजिक लेकर भाग निकला। पीड़ित के भाई ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन


बबलू पटेल (40) शाम को पैदल सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार मैजिक वाहन की चपेट में आ गया। आसपास के लोगों ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाई दीपक ने बताया कि बबलू की दो बेटी और एक बेटा है। वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। निधन से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


स्टंट के चक्कर में पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य को मारी टक्कर
मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में बुधवार को युवकों ने बाइक से स्टंट के दौरान पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य जीउत लाल साहू की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार चुनार की ओर भाग निकले। ग्रामीणों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अराजकतत्वों ने मीट की गुमटी में लगाई आग
सिंधोरा थाना क्षेत्र के ओदार गांव में मीट की गुमटी में अराजकतत्वों ने मंगलवार रात आग लगा दी। काशीपुर गांव निवासी मुस्लिम शाह ने तहरीर दी है। आरोप है कि पास के सोहराब अली की गुमटी में भी आग लगाई गई। थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed