{"_id":"6520dd3fe17303f0670a9d87","slug":"young-man-died-due-to-electric-current-wife-was-waiting-for-puja-received-information-about-death-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से युवक की मौत: पूजा के लिए पत्नी कर रही थी इंतजार, मिली मौत की सूचना, रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से युवक की मौत: पूजा के लिए पत्नी कर रही थी इंतजार, मिली मौत की सूचना, रो-रोकर बुरा हाल
Sat, 07 Oct 2023 09:53 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 07 Oct 2023 09:53 AM IST
सार
मोहनसराय कनेरी में रवींद्र मौर्या की इंजीनियरिंग वर्कशॉप है। रोज की तरह हरसोस निवासी पारसनाथ यादव, रामबली और उदयलाल वेल्डिंग का काम कर रहे थे। काम करने के दौरान पारसनाथ करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
करंट से युवक की मौत।
- फोटो : social media
विस्तार
जंसा क्षेत्र के हरसोस निवासी पारसनाथ यादव (43) की शुक्रवार को करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पाकर उसकी पत्नी ऊषा देवी बेसुध हो गईं। वह बार-बार यही रट रही थी कि शाम में पति के घर आने पर जीउतिया व्रत की तैयारी थी। उससे पहले ही यह क्या अनर्थ क्या हो गया? ऊषा देवी का बिलखना देख उसे ढांढस बंधाने वालों की हिम्मत भी जवाब दे जा रही थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- काशी में बोले डीआरडीओ चेयरमैन: 'कई प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है, सफलता के लिए मैं विश्वनाथ के दर्शन करने आऊंगा'
विज्ञापन
मोहनसराय कनेरी में रवींद्र मौर्या की इंजीनियरिंग वर्कशॉप है। रोज की तरह हरसोस निवासी पारसनाथ यादव, रामबली और उदयलाल वेल्डिंग का काम कर रहे थे। काम करने के दौरान पारसनाथ करंट की चपेट में आ गया। आनन-फानन उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर परिजन मोहनसराय पहुंचे। परिजनों का आरोप था कि उन्हें घंटों बाद घटना की सूचना दी गई। रोहनिया थाने की पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों ने बताया कि दो भाइयों में छोटे पारसनाथ के दो बेटे और एक बेटी है।
विज्ञापन