फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Young man died due to electric current: Wife was waiting for puja, received information about death

करंट से युवक की मौत: पूजा के लिए पत्नी कर रही थी इंतजार, मिली मौत की सूचना, रो-रोकर बुरा हाल

Sat, 07 Oct 2023 09:53 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 07 Oct 2023 09:53 AM IST
सार

मोहनसराय कनेरी में रवींद्र मौर्या की इंजीनियरिंग वर्कशॉप है। रोज की तरह हरसोस निवासी पारसनाथ यादव, रामबली और उदयलाल वेल्डिंग का काम कर रहे थे। काम करने के दौरान पारसनाथ करंट की चपेट में आ गया।

विज्ञापन
Young man died due to electric current: Wife was waiting for puja, received information about death
करंट से युवक की मौत। - फोटो : social media

विस्तार

जंसा क्षेत्र के हरसोस निवासी पारसनाथ यादव (43) की शुक्रवार को करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पाकर उसकी पत्नी ऊषा देवी बेसुध हो गईं। वह बार-बार यही रट रही थी कि शाम में पति के घर आने पर जीउतिया व्रत की तैयारी थी। उससे पहले ही यह क्या अनर्थ क्या हो गया? ऊषा देवी का बिलखना देख उसे ढांढस बंधाने वालों की हिम्मत भी जवाब दे जा रही थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- काशी में बोले डीआरडीओ चेयरमैन: 'कई प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है, सफलता के लिए मैं विश्वनाथ के दर्शन करने आऊंगा'

विज्ञापन

मोहनसराय कनेरी में रवींद्र मौर्या की इंजीनियरिंग वर्कशॉप है। रोज की तरह हरसोस निवासी पारसनाथ यादव, रामबली और उदयलाल वेल्डिंग का काम कर रहे थे। काम करने के दौरान पारसनाथ करंट की चपेट में आ गया। आनन-फानन उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर परिजन मोहनसराय पहुंचे। परिजनों का आरोप था कि उन्हें घंटों बाद घटना की सूचना दी गई। रोहनिया थाने की पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों ने बताया कि दो भाइयों में छोटे पारसनाथ के दो बेटे और एक बेटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed