{"_id":"61e930d9992df94a84111b9a","slug":"young-man-dead-body-found-in-train-at-banaras-station-reached-from-mumbai","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: मुंबई से बनारस स्टेशन पहुंची ट्रेन में मिला युवक का शव, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: मुंबई से बनारस स्टेशन पहुंची ट्रेन में मिला युवक का शव, मचा हड़कंप
Thu, 20 Jan 2022 03:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 20 Jan 2022 03:22 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन की बोगी में मिला शव।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई से गुरुवार को वाराणसी पहुंची एक ट्रेन में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया। उसके पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। मृतक सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र का रहने वाल था, जिसका नाम देवेंद्र पांडेय(31) था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मुंबई से चलकर लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस ट्रेन बनारस स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर आकर रुकी। यार्ड में सफाई के लिए भेजने के लिए जब ट्रेन की बोगी के दरवाजों को बंद किया जा रहा था, तभी डी-1 बोगी में एक यात्री मृत अवस्था में मिला। यात्री की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त हुई।
विज्ञापन
जीआरपी चौकी पर मौजूद सिपाहियों ने बताया की मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नही थे। आशंका जताई जा रही है कि देवेंद्र की ठंड लगने से मौत हुई होगी। जीआरपी ने परिजनों को सूचना दे दी है।