फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Young man crushed by tractor trolley on road in varanasi

Varanasi News: युवक को ट्रैक्टर ने रौंदा, मातम में बदलीं शादी का खुशियां, परिजनों ने सड़क पर रखा शव; फिर

Tue, 21 May 2024 12:06 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 21 May 2024 12:06 AM IST
सार

Varanasi News: पुलिस ने जाम कर रहे लोगों को आश्वस्त किया कि ट्रैक्टर ट्रॉली को चिह्नित कर उसे सीज किया जाएगा। आरोपी चालक को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
Young man crushed by tractor trolley on road in varanasi
परिजनों में मचा कोहराम। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

वाराणसी के चंदापुर गांव में चचेरे बड़े भाई की बरात जाने से एक दिन पहले सोमवार को सड़क हादसे में छोटे भाई की मौत हो गई। घटना से हंसी-खुशी वाले घर में मातम पसर गया। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने चंदापुर पुलिस चौकी के पास शव रखकर जाम लगाने की कोशिश की, हालांकि चोलापुर थाने की पुलिस ने सभी को समझा-बुझाकर शांत कराया।

विज्ञापन


चोलापुर थाना क्षेत्र के चंदापुर के रहने वाले सुभाष का दूसरे नंबर का पुत्र अंकित राम (23) बीए फाइनल ईयर का छात्र था। वह फोटोग्राफी का काम भी करता था। मंगलवार को चचेरे भाई उपेंद्र की शादी थी। सोमवार को घर में भत्तवान था और पट्टीदार व रिश्तेदार जुटे हुए थे। अंकित घर से बाइक से सब्जी लेने निकला था। 
विज्ञापन


चंदापुर-आयर लिंक मार्ग पर ईंट लादे हुए एक ट्रैक्टर ट्रॉली को अंकित ने ओवरटेक करने का प्रयास किया और अनियंत्रित होकर गिर गया। इसके बाद ट्रैक्टर उसे कुचलता हुआ तेजी से आगे बढ़ गया। आनन-फानन उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंकित की मौत के बाद उसकी मां सीता देवी की हालत बेसुध जैसी थी। चाचा रमेश की तहरीर लेकर आक्रोशित लोगों को चोलापुर थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने समझा-बुझाकर शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed