{"_id":"659028757581a6dff4077bba","slug":"young-man-committed-suicide-due-to-bank-loan-in-varanasi-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार ने की खुदकुशी: कर्ज में डूबे शख्स ने मौत को लगाया गले, गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार ने की खुदकुशी: कर्ज में डूबे शख्स ने मौत को लगाया गले, गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटकता मिला शव
Sat, 30 Dec 2023 07:56 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 30 Dec 2023 07:56 PM IST
सार
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर घरवालों का कहना है कि दुकानदार कर्ज में डूबे होने के चलते काफी दिनों से परेशान था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जिले के बराई गांव में एक दुकानदार ने पेड़ के सहारे फंदे से लटककर जान दे दी। शनिवार को ग्रामीणों ने गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटकते उसका शव देखा तो सन्न रह गए। लोगों ने घटना की सूचना चौबेपुर थाने की पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार मृतक के घरवालों ने बताया कि कर्ज के कारण युवक काफी दिनों से परेशान था और अवसादग्रस्त रहता था। जिसके चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
चौबेपुर थाना क्षेत्र के बराई गांव में अखिलेश सरोज (35) की परचून की दुकान है। अखिलेश की पत्नी सिंधु ने बताया कि शुक्रवार की रात 10 बजे के बाद उसका पति घर से निकला था। अखिलेश देर रात तक घर वापस नहीं आया तो आसपास पता किया गया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि दो भाइयों में छोटा अखिलेश एक पुत्र और पुत्री का पिता था। ग्रामीणों का कहना है कि जहां अखिलेश ने फंदा लगाया वहां जुआ खेला जाता है। उधर, चौबेपुर थानाध्यक्ष विद्याशंकर शुक्ला ने बताया कि अखिलेश बैंक से लोन लेकर परचून की दुकान खोला था। दो ऑटो भी लिया था। कर्ज में होने के कारण वह अवसादग्रस्त था। उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन