{"_id":"65d035ddc4852a0d16073986","slug":"young-man-committed-suicide-after-going-to-his-wife-s-parents-house-in-mirzapur-2024-02-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की जुदाई बर्दाश्त न कर सका युवक: बच्चों संग महिला गई थी मायके, पति ने फंदे पर लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की जुदाई बर्दाश्त न कर सका युवक: बच्चों संग महिला गई थी मायके, पति ने फंदे पर लटककर दी जान
Sat, 17 Feb 2024 09:58 AM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, सक्तेशगढ़ (मिर्जापुर)
अमर उजाला नेटवर्क, सक्तेशगढ़ (मिर्जापुर)
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 17 Feb 2024 09:58 AM IST
सार
दादा दूधनाथ जितेंद्र के कमरे की ओर गए तो दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने खिड़की से देखा तो जितेंद्र पंखे के सहारे फंदे सह लटका था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
मिर्जापुर जिले में चुनार कोतवाली क्षेत्र के जौगढ़ ग्राम पंचायत के पतार पूरवा गांव की महिला दो दिन पहले बच्चों के साथ मायके चली गई थी। इधर, पति ने कमरे के अंदर फंदे से लटककर जान दे दी। शुक्रवार को सुबह युवक के दादा ने उसे फंदे पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जौगढ़ ग्राम पंचायत के पतार पूरवा निवासी जितेंद्र (30) खेती करता था। 14 फरवरी को उसकी पत्नी मीरा अपने तीनों बच्चों रुद्र, आरो और परी को लेकर मायके में चली गई थी। जितेंद्र के दादा-दादी दूसरे मकान में रहते थे। शुक्रवार को सुबह उसके दादा दूधनाथ जितेंद्र के कमरे की ओर गए तो दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने खिड़की से देखा तो जितेंद्र पंखे के सहारे फंदे सह लटका था।
विज्ञापन
Trending Videos
परिजनों की सूचना पर सक्तेशगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी इंद्र भूषण मिश्र मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चुनार कोतवाली प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव देखने से प्रतीत हो रहा कि कई घंटे पहले युवक ने फंदा लगाया था। पूरा शरीर अकड़ गया था।