फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Young man body found canal in sonbhadra murder alleged family members created ruckus

UP News: नहर में मिली युवक की लाश, हत्या का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा; चार दिन पहले हुआ था ये कांड

Thu, 18 Jul 2024 09:22 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 18 Jul 2024 09:22 AM IST
सार

Sonbhadra News: सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में हुए इस मामले के बाद मौके पर पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए। शव को कब्जे में लेने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। उधर, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों के गिरफ्तारी की मांग। इसे लेकर खूब हो-हल्ला हुआ।

विज्ञापन
Young man body found canal in sonbhadra murder alleged family members created ruckus
मृतक की फाइल फोटो और मौके पर मौजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सिलथरी गांव में गुरुवार की सुबह नहर में युवक का शव मिला। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। चार दिन पहले ही युवक का कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इसी विवाद में हत्या का आरोप लगाते हुए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। 
विज्ञापन


आरोपियों के घर पर हमले की भी कोशिश की। मौके पर एएसपी कालू सिंह, सीओ डॉ. चारु द्विवेदी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने पहुंच गए हैं। फॉरेनसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


चुर्क नगर के वार्ड नंबर पांच निवासी अरविंद चौहान (20) बुधवार की शाम किसी काम से रॉबर्ट्सगंज गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने पास के सिलथरी गांव से गुजरी नहर में युवक की लाश देखी। उसकी पहचान अरविंद के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन




सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए। युवक के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों का आरोप है कि पिछले दिनों अरविंद का दूसरे वर्ग के कुछ लड़कों से विवाद हुआ था। इसमें पुलिस को सूचना भी दी गई थी, मगर शांति भंग की आशंका में कार्रवाई कर पल्ला झाड़ लिया गया।


उसी विवाद में अरविंद की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया गया है। गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर पर हमले की भी कोशिश की। उधर, फॉरेनसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।



एएसपी कालू सिंह ने बताया कि नहर में युवक की लाश मिली है। घरवाले पिछले दिनों हुए विवाद को लेकर ही हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस छानबीन कर रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज़ कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed