फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Young man beaten by visitors, admitted to trauma center

Varanasi News: दर्शनार्थियों ने युवक को पीटा, ट्राॅमा सेंटर में भर्ती

Thu, 06 Feb 2025 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Young man beaten by visitors, admitted to trauma center
वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के सामने घाट में मारपीट के आरोपी दर्शनार्थियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। वहीं, घायल को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के कंदवा निवासी राजन यादव ने बताया कि भाई साजन यादव दशाश्वमेध में चाय की दुकान पर काम करता था। घाट पर आने जाने वाले दक्षिण भारतीयों से वहां की भाषा सीख गया था। वह गाइड का भी काम करता था। भाई ने बताया कि आंध्र प्रदेश से आए कुछ दर्शनार्थी होटल गंगा हेरिटेज, सामने घाट थाना क्षेत्र में रुके थे। घाटों पर घुमाने के बाद उनसे मिलने होटल गया था। जहां किसी बात को लेकर उन लोगों से विवाद के दौरान मारपीट हो गई। श्रीनिवास निवासी नंदी गांव थाना नंदी गांव जिला आंध्र प्रदेश दीपू और अन्य अज्ञात ने मारा पीटा। होटल के कमरे से खींचकर धारदार हथियार से गले पर हमला किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article