फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Young advocate of varanasi came forward to get justice for misdeed victim viral video revealed

Varanasi: दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आगे आए युवा अधिवक्ता, गंगा आरती से लौटते समय हुई थी दरिंदगी

Sun, 04 Jun 2023 08:33 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 04 Jun 2023 08:33 PM IST
सार

वाराणसी के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी 19 मई को दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती देखकर वापस घर जा रही थी। बाबतपुर के पास ऑटो का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान बाइक सवार चार युवकों ने किशोरी को दबोच लिया था। 

विज्ञापन
Young advocate of varanasi came forward to get justice for misdeed victim viral video revealed
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए दो युवा अधिवक्ता आगे आए हैं। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव व अधिवक्ता विकास सिंह और अमनदीप सिंह ने पीड़िता व उसके परिजनों से रविवार को मुलाकात की।

विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। बताया कि वह लोग पीड़िता की ओर से कोर्ट में पक्ष रखेंगे। इस मामले में फूलपुर थाने की पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों के खिलाफ प्रभावी तरीके से पैरवी कर उन्हें कोर्ट से कठोरतम सजा दिलाने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन

गंगा आरती देखकर लौटते समय किशोरी से हुई थी दरिंदगी

सिंधौरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी 19 मई को दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती देखकर वापस घर जा रही थी। रात नौ बजे के लगभग वह ऑटो से बाबतपुर पहुंची। बाबतपुर से घर जाने के लिए वह ऑटो का इंतजार करने लगी। उसी समय बाइक सवार चार युवक आए और उसके साथ छेड़खानी करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: एक विवाह ऐसा भी; मेहंदी रचाई, हल्दी की रस्म निभाई, बरात आने से पहले फुर्र हुई दुल्हन, चचेरी बहन ने लिए 7 फेरे

छेड़खानी का विरोध करने पर एक युवक ने उसके पैर पर बाइक चढ़ा दी। इसके बाद उसे और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद चारों उसे समीप ही स्थित प्राइमरी स्कूल के पीछे गन्ने के खेत में ले गए और मारपीट कर बारी-बारी से दुष्कर्म किए। चारों ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया और किसी से शिकायत करने पर उसे वायरल करने की धमकी दी।

इसके बाद उनमें से एक युवक उसे अपनी बाइक पर बैठा कर उसके गांव के समीप छोड़ गया और धमकाया कि घटना के संबंध में किसी से कुछ बताने पर वीडियो वायरल करने में देरी नहीं की जाएगी। आरोपियों ने बाद में वीडियो को उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो किशोरी के भाई को मिला तो वह सन्न रह गया।

वारदात के पांच दिन बाद पीड़िता ने अपने भाई के साथ फूलपुर थाने जाकर चारों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अगले दिन पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed