{"_id":"4ea3ca6790ffb32add5eb8fb64fbfcd5","slug":"you-lanka-police-cordon-workers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप कार्यकर्ताओं ने घेरा लंका थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप कार्यकर्ताओं ने घेरा लंका थाना
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
Updated Thu, 25 Feb 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के काफिले पर किए गए पथराव के दोषियों को गिरफ्तार करने तथा आप के प्रवक्ता संजय सिंह पर मुकदमा के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को लंका थाने का घेराव किया।
विज्ञापन
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शासन, प्रशासन से न्याय की मांग की। चेताया कि यदि न्याय नहीं मिला तो सड़क पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।
पूर्वांचल संयोजक संजीव सिंह ने प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कहा कि केजरीवाल के काफिले पर हमला पूर्वनियोजित था। अरविंद केजरीवाल को जेड प्लस की सुरक्षा दी गई है।
विज्ञापन
बावजूद इसके पुलिस की मौजूदगी में हमला भाजपा-सपा की मिलीभगत की ओर इशारा करता है। राष्टध्वज के अपमान के मामले में उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के सामने घुटने टेकने वाले और पाकिस्तान के सामने सिर झुकाने वालों से राष्ट्रभक्ति का प्रमाण हमें नही चाहिए।
विज्ञापन
प्रदर्शन में मुके श सिंह, कमलेश दूबे, अब्दुल्ला खान, अरविंद मौर्य, आशीष सिंह, दीपक मिश्र, ज्योति प्रकाश, अभिषेक दूबे, विनीत शर्मा आदि लोग मौजूद रहे। बता दें कि 22 फरवरी को आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय सुंदरपुर के पास से गुजर रही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की फ्लीट पर पथराव हुआ था।