फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   You have become Mahadev for our sake PM folded hands after listening to the words of Munni Devi

'साहेब! तू त हमनी खातिर महादेव बन गईला': पटरी पर प्रसाद बेचने वाली मुन्नी देवी के शब्द सुनकर पीएम ने जोड़े हाथ

Sat, 08 Jul 2023 02:15 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 08 Jul 2023 02:15 PM IST
सार

मुन्नी देवी वाराणसी में ही दशाश्वमेध घाट के पास चितरंजन पार्क के सामने पटरी पर प्रसाद बेचती हैं। मुन्नी ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना से उसे और उसके परिवार को जो सहारा मिला है, उसे कोई नहीं दे सकता था।

विज्ञापन
You have become Mahadev for our sake PM folded hands after listening to the words of Munni Devi
वाराणसी में शुक्रवार को हरहुआं स्थित वाजिदपुर में आयोजित जनसभा में लाभार्थियों को चेक देते पीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चेहरे पर मुस्कान, आंखों में खुशी के आंसू...हाथ जोड़े हरे रंग की साड़ी पहनी मुन्नी प्रधानमंत्री से कहती हैं साहेब..! तू त हमनी खातिर महादेव बन गईला। यह सुनते ही प्रधानमंत्री ने हाथ जोड़ा और मुन्नी को पीएम स्वनिधि योजना के तहत 50 हजार रुपये का चेक भेंट किया। प्रधानमंत्री के हाथों चेक पाने के बाद मुन्नी देवी के खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- PM Modi की टिफिन बैठक: कार्यकर्ताओं के साथ खाई खिचड़ी और नेनुआ की सब्जी, पार्षद से पूछा-कितना मिलता है मानदेय?
विज्ञापन

वह प्रधानमंत्री और बात करना चाह रही थीं, लेकिन समय कम पड़ गया। मुन्नी देवी वाराणसी में ही दशाश्वमेध घाट के पास चितरंजन पार्क के सामने पटरी पर प्रसाद बेचती हैं। मुन्नी ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना से उसे और उसके परिवार को जो सहारा मिला है, उसे कोई नहीं दे सकता था। ऐसे ही सभी लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री के हाथों योजनाओं का लाभ मिलने पर खुशी जताई और आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने इसी तरह जनकल्याणकारी योजना के नौ लाभार्थियों को मंच पर बुलाया और सबको लाभ दिया। इससे सब गदगद दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

You have become Mahadev for our sake PM folded hands after listening to the words of Munni Devi
वाराणसी में पीएम मोदी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

क्या बोले पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थि 

स्वनिधि योजना का लाभ मिलने से परिवार को संभालने में मदद मिली है। यदि लाभ नहीं मिलता तो कोरोना काल में परिवार बिखर जाता। प्रधानमंत्री के आजीवन आभारी रहेंगे। - विकास, लखनऊ

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ प्रधानमंत्री के हाथों पाकर बहुत अच्छा लग रहा है। अब प्रतिमाह 30 हजार रुपये कमाते हैं। जीवन आसान हो गया है। पीए मोदी ने गरीबों की चिंता की है। - बंटी वर्मा, वृंदावन

कोरोना काल के बाद योजना के बारे में पता चला। लाभ मिला तो अच्छी कमाई हो जाती है। परिवार का गुजारा और बच्चों की पढ़ाई भी अच्छे से करा पा रहे हैं। - ऊषा देवी, गोपीगंज

 

घर न हाेने से बहुत परेशानी होती थी। अब पीएम आवास है। पीएम ने इसकी जानकारी भी ली। पूरा परिवार प्रधानमंत्री का आभारी है। - उर्मिला देवी, वाराणसी

 

अपना घर होने का गर्व भी होता है। पहले बहुत परेशानी होती थी। आवास योजना का लाभ देने के लिए प्रधानमंत्री का आभार है। - अर्चना, चंदौली

 

आवास मिलने से पूरा परिवार खुश है। प्रधानमंत्री ने आवास से जुड़ी जानकारी ली और बधाई भी दी। प्रधानमंत्री से मिलकर बहुत खुशी हुई। हम जैसों के लिए वो भगवान हैं। - पूनम सिंह, वाराणसी

परिवार में किसी की भी तबीयत खराब होने से बहुत परेशान होना पड़ता है। प्रधानमंत्री के हाथों आयुष्मान कार्ड मिला है। अब इलाज के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। - मनतोषा, भदोही

प्रधानमंत्री खुद आयुष्मान कार्ड देंगे, यह कभी नहीं सोचा था। प्रधानमंत्री ने परिवार का हालचाल भी पूछा। लगा कि अपना कोई सुख-दुख बांटने आया है - सुमन देवी, वाराणसी

 

किसी बड़े अस्पताल में इलाज कराना बहुत मुश्किल है। प्रधानमंत्री ने मंच पर बुलाकर आयुष्मान कार्ड दिया। अब इलाज की चिंता नहीं होगी। प्रधानमंत्री के आजीवन आभारी रहेंगे। - मोनू सरोज, जौनपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed