फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM modi's Tiffin meeting with workers at Bareka Guest House ate Khichdi and Nanua's vegetable

PM Modi की टिफिन बैठक: कार्यकर्ताओं के साथ खाई खिचड़ी और नेनुआ की सब्जी, पार्षद से पूछा-कितना मिलता है मानदेय?

Sat, 08 Jul 2023 07:25 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 08 Jul 2023 07:25 AM IST
सार

PM Modi varanasi visit: शुक्रवार की रात में बरेका गेस्ट हाउस में प्रधानमंत्री के साथ पार्षद, पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की टिफिन बैठक हुई। पीएम ने कार्यकर्ताओं के साथ हुई टिफिन बैठक में खिचड़ी और नेनुआ की सब्जी खाई।

विज्ञापन
PM modi's Tiffin meeting with workers at Bareka Guest House ate Khichdi and Nanua's vegetable
हरहुआं स्थित वाजिदपुर में आयोजित जनसभा में लाभार्थियों से बातचीत करते प्रधानमंत्री मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बरेका गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। कुछ व्यक्तिगत सवाल पूछे तो कुछ पार्टी से जुड़े। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ हुई टिफिन बैठक में खिचड़ी और नेनुआ की सब्जी खाई। प्रधानमंत्री के साथ टेबल पर चार कार्यकर्ता भी थे। प्रधानमंत्री ने सभी से बारी-बारी उनके कार्यक्षेत्र के साथ ही उनके क्षेत्र के बारे में भी जानकारी ली।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें-Varanasi: टिफिन बैठक में पीएम मोदी ने दिया चुनाव जीतने का मंत्र, BJP नेताओं में भरा जोश, पार्षदों को खास सलाह
विज्ञापन

शुक्रवार की रात में बरेका गेस्ट हाउस में प्रधानमंत्री के साथ पार्षद, पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की टिफिन बैठक हुई। प्रधानमंत्री के साथ टेबल पर मंडल अध्यक्ष सिद्धनाथ शर्मा, मंडल अध्यक्ष नलिन नयन मिश्र, महानगर मंत्री अनुपम गुप्ता और पार्षद कुसुम पटेल बैठी थीं। मंडल अध्यक्ष सिद्धनाथ शर्मा ने बताया कि सभी लोग अपना-अपना टिफिन लेकर आए थे। प्रधानमंत्री के टिफिन में रोटी, मिक्स सब्जी, खिचड़ी और नेनुआ की सब्जी थी। उन्होंने केवल खिचड़ी और नेनुआ की सब्जी खाई। मैंने ही उनको भोजन भी परोसा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

PM modi's Tiffin meeting with workers at Bareka Guest House ate Khichdi and Nanua's vegetable
वाराणसी में जनसभा से पहले लाभार्थियों से संवाद करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

पार्षद सिद्धनाथ शर्मा ने बताया कि वह प्रधानमंत्री के ठीक बगल में ही बैठे थे। प्रधानमंत्री ने उनसे पूछा कि अब तक कितनी बैठक हो चुकी है तो मैंने उनको बताया कि अभी दो बैठकें ही हुई हैं। पीएम ने दूसरा सवाल पूछा कि आप लोगों को कितना मानदेय मिलता है तो मैंने कहा कि मैं तो अभी नया-नया हूं, लेकिन मुझे पता चला है कि शायद 1500 रुपये मानदेय मिलते हैं। इस पर प्रधानमंत्री मुस्कुराए भी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से संवाद किया। सबका हाल जाना और मिशन 2024 की तैयारी में जुटने का आह्नवान किया।

टिफिन बैठक के बाद खिले हुए थे चेहरे

प्रधानमंत्री के साथ बरेका में टिफिन बैठक से बाहर निकलने के बाद पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और पार्षदों के चेहरे खिले हुए थे। हर किसी के चेहरे पर प्रधानमंत्री के साथ समय गुजारने का उल्लास साफ नजर आ रहा था। टिफिन बैठक में भाजपा महानगर इकाई के करीब 120 पदाधिकारी शामिल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed