फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   You come home soon from Delhi Wife called her husband and dead body found hanging

Varanasi: आप दिल्ली से घर जल्दी आइए...पत्नी ने पति को फोन कर कहा, फिर फंदे पर लटका मिला शव

Thu, 13 Apr 2023 08:19 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 13 Apr 2023 08:19 PM IST
सार

पति को फोन कर पत्नी ने कहा कि आप जल्दी घर आइए। पति रास्ते में ही था कि उसे पत्नी की खुदकुशी की खबर मिल गई। घटना वाराणसी के रामपुर (चंद्रावती) गांव की है। महिला के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है।  

विज्ञापन
You come home soon from Delhi Wife called her husband and dead body found hanging
महिला की मौत की सूचना के बाद गांव पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के  रामपुर (चंद्रावती ) गांव निवासी लालबहादुर यादव की पत्नी मधुबाला (28) गुरुवार को फंदे के सहारे लटकी मिली। सूचना पाकर पहुंचे मायके वालों ने मधुबाला की हत्या की आशंका जताई। चौबेपुर थाने की पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है। पुलिस ने मधुबाला का मोबाइल जांच के लिए कब्जे में लिया है।

विज्ञापन


चोलापुर क्षेत्र के आजोर पट्टी बेनीपुर गांव निवासी मोहन यादव की पुत्री मधुबाला की शादी तीन वर्ष पूर्व रामपुर (चंद्रावती ) गांव निवासी लालबहादुर यादव के साथ हुई थी। मधुबाला का पति दिल्ली में रह कर काम करता है। वह पहड़िया स्थित एक कंप्यूटर संस्थान में काम करती थी। लालबहादुर और मधुबाला के बच्चे नहीं हैं।
विज्ञापन


लालबहादुर ने बताया कि मधुबाला उसे फोन कर घर बुलाई थी। वह ट्रेन से घर पहुंचने वाला ही था कि मधुबाला ने फंदे के सहारे झूल कर जान दे दी। मधुबाला के मायके वालों के हत्या की आशंका पर ससुराल के लोगों का कहना था कि वह प्रेम-प्रसंग के चक्कर में जान दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: तुलसी घाट पर गंगा स्नान के दौरान राजस्थान का युवक डूबा, दोस्तों को मल्लाहों ने बचाया

उधर, चौबेपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने कहा कि मायके वालों ने तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने पर प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed