{"_id":"5dab75428ebc3e01740f791c","slug":"yojana-varanasi-news-vns490052591","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सशक्तीकरण से जुड़ी योजनाओं की हकीकत देखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सशक्तीकरण से जुड़ी योजनाओं की हकीकत देखी
विज्ञापन
राजातालाब/सारनाथ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शासन से आई तीन सदस्यीय टीम ने महिलाओं सशक्तीकरण से जुड़ी योजनाओं की हकीकत देखी। टीम का नेतृत्व बेसिक शिक्षा सचिव मनीषा त्रिघाटिया कर रही हैं। इनके अलावा टीम में आईपीएस चारू निगम और पीसीएस ज्योति मौर्या शामिल हैं। टीम महिलाओं से जुड़ी योजनाओं की कमियों और सुधार की रिपोर्ट मुख्यमंत्री को भेजेगी। इसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
बेसिक शिक्षा सचिव मनीषा त्रिघाटिया के नेतृत्व में पहली टीम ने शहंशाहपुर के महिला समूह, वरासत के प्रकरण, उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन, निराश्रित महिला पेंशन, प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र, राजकीय पाश्चात्यवर्ती देखरेख संस्थान जैतपुरा का निरीक्षण किया। शहंशाहपुर में आंगनबाड़ी केंद्र देखा। गर्भवती महिला नीतू राय से पूरक और पोषाण आहार के बारे में जानकारी ली। प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से गणित के सवाल पूछे। मंजू ने राशन कार्ड न मिलने की शिकायत की। टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली।
आईपीएस चारू निगम के नेतृत्व में दूसरी टीम ने सारनाथ में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, बालिका गृह, स्वास्थ्य उपकेंद्र, महिला थाना का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं से पुलिस के रवैये के बारे में बातचीत की। इस दौरान कुछ छात्राओं ने पुलिस की हरकतों के बारे में बताया।
विज्ञापन
पीसीएस ज्योति मौर्या के नेतृत्व में तीसरी टीम ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, राजकीय क्वींस कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, आर्य महिला इंटर कॉलेज, राजकीय महिला चिकित्सालय, एड्स, परिवार परामर्श केंद्र का निरीक्षण किया। पतेरवां में स्वास्थ्य उपकेंद्र पर पेयजल व्यवस्था नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। पेंटिंग प्रतियोगिता की विजयी छात्रा प्रतीक्षा और प्रतिज्ञा से भी मिलीं।