{"_id":"594a30ae4f1c1b86118b47ae","slug":"yogi-sarkar-will-organize-international-literature-festival-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस में अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव का आयोजन करेगी योगी सरकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव का आयोजन करेगी योगी सरकार
amarujala.com, presented by शैलेश कुमार शुक्ल
Updated Wed, 21 Jun 2017 04:55 PM IST
विज्ञापन
BOOKS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ की सरकार ने भारतीय साहित्य और लेखकों को बढ़ावा देने के उद्येश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अंतराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव का आयोजन करने जा रही है।
विज्ञापन
अक्तूबर में होने वाले इस तीन दिवसीय साहित्य महोत्सव को जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल की तर्ज पर आयोजित किया जाएगा। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक 'जयपुर लिट फेस्ट' के विपरीत बीएचयू परिसर में होने वाले 'वाराणसी लिट फेस्ट' में भारतीय भाषाओं विशेषकर हिंदी को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
योगी सरकार बीएचयू के सहयोग से इस अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव हर साल आयोजित करेगी ताकि भारत के साहित्यिक आयोजनों में इसे शामिल किया जा सके। इस दौरान भारतीय साहित्य और लेखकों को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन
वाराणसी लिट फेस्ट का मुख्य उद्देश्य यह होगा कि लोगों को भारतीय साहित्य और संस्कृति से जोड़ना। राज्य सरकार का कहना है कि इस लिट फेस्ट के जरिये वह महोत्सव में शामिल होने आए अतिथियों और स्थानीय लोगों को भारतीय साहित्य विशेषकर हिंदी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के साहित्य से जोड़ना चाहती है।
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस महोत्सव का स्वरुप अंतरराष्ट्रीय रहेगा ताकि वैश्विक स्तर पर पाठकों और लेखकों को अपनी ओर खींचा जा सके। यूपी सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि वाराणसी की धरती साहित्य और सीखने वालों का हमेशा से स्वागत करती रही है।
सरकार इस अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव को सफल बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। इस आयोजन के दौरान पैनल चर्चा, किताबों का विमोचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे जिसमें देश के नामचीन कलाकार और साहित्यकार हिस्सा लेंगे। करीब 500 लोगों के प्रतिदिन आने का अनुमान है।