फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Yogi Sarkar will make music village in Varanasi in honor of Ustad Bismillah Khan

उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के सम्मान में बनारस में संगीत ग्राम बनाएगी योगी सरकार

Sat, 08 Apr 2017 02:11 PM IST
amarujala.com- Written by: शैलेश कुमार शुक्ल
amarujala.com- Written by: शैलेश कुमार शुक्ल Updated Sat, 08 Apr 2017 02:11 PM IST
विज्ञापन
Yogi Sarkar will make music village in Varanasi in honor of Ustad Bismillah Khan
बिस्मिल्लाह खां

मशहूर शहनाई वादक भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के सम्मान में सूबे की योगी सरकार जल्द ही काशी में संगीत ग्राम बनाएगी। इसका नाम 'उस्ताद बिस्मिल्लाह खान संगीत ग्राम' होगा। इस ग्राम में संग्रहालय केंद्र, प्रशिक्षण सह शोध केंद्र और बनारस के संगीत घरानों से जुड़ी दुर्लभ चीजें होंगी।

विज्ञापन


इस परियोजना की परिकल्पना पद्म श्री सोमा घोष की है । हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी इस परियोजना को गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जल्द ही इस संगीत ग्राम की स्‍थापना के लिए उपयुक्त जमीन देने का भी वादा किया।
विज्ञापन


सोमा घोष ने सीएम योगी से मुलाकात के बाद कहा कि यह वास्तव में उनके लिए सबसे बड़ा दिन है क्योंकि मेरे पिता (उस्ताद की गोद ली हुई बेटी) का सपना जल्द पूरा होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संगीत ग्राम की स्‍थापना का विचार सबसे पहले वर्ष 2005 में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमा घोष ने कहा कि उनके पिता की यह तमन्ना थी कि भारत की प्राचीन संगीत विरासत और वाद्ययंत्रों को सहेजकर रखा जाए। बता दें कि सोमा पहली महिला गायक हैं जिन्होंने संसद में गाना गया है।

उनके पास सुरबहार, विचित्र वीणा, रुद्र वीणा, सरस्वती वीणा, शहनाई, तार शहनाई, तबला तरंग, सुंदरी, दुक्कार, तुतराई, इसराज आदि का दुर्लभ संग्रह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed